फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   car hit the door outside the office of Germany Chancellor Angela Merkel

जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल के ऑफिस के बाहर लगे दरवाजे को कार ने टक्कर मारी

Thu, 26 Nov 2020 06:27 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, बर्लिन
पीटीआई, बर्लिन Published by: देव कश्यप Updated Thu, 26 Nov 2020 06:27 AM IST
विज्ञापन
car hit the door outside the office of Germany Chancellor Angela Merkel
German Chancellor Angela Merkel - फोटो : Twitter

जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल का कार्यालय जिस इमारत में है, उसके द्वार को बुधवार सुबह एक कार ने टक्कर मार दी। हालांकि इस दुर्घटना में थोड़ा ही नुकसान हुआ है। बर्लिन पुलिस ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता हार्टमट पैथ ने कहा कि अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

घटनास्थल पर बचावकर्मी मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि कार चालक का घटनास्थल पर ही एंबुलेंस में इलाज चल रहा है।

फॉक्सवैगन कार के दोनों और नारे लिखे हुए थे। कार के एक ओर 'बच्चों और बूढ़ों के हत्यारों तुम पर धिक्कार' जबकि दूसरी ओर 'भूमंडलीकरण की नीतियां बंद करो' लिखा था।
विज्ञापन


मर्केल के कार्यालय की ओर से अभी इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed