फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Capt Smit PM Netanyahu Israel Independence Day celebratory flame highest honour PM Modi invited to bear news

कैप्टन स्मित का सम्मान: नेतन्याहू बोले- पीएम मोदी के साथ भारतीय पायलट आमंत्रित, इस्राइल की आजादी से क्या नाता?

Sun, 04 Oct 2026 12:04 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 04 Oct 2026 12:04 AM IST
सार

कैप्टन स्मित की बहादुरी को पूरी दुनिया सम्मान के साथ नमन कर रही है। ताजा घटनाक्रम में इस्राइल के प्रधानमंंत्री नेतन्याहू ने भारतीय समकक्ष के साथ भारतीय पायलट स्मित मच्छार को इस्राइल के जश्न-ए-आजादी से जुड़ने के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने अस्पाल में इलाज करा रहे भारतीय पायलट से बात भी की।

विज्ञापन
Capt Smit PM Netanyahu Israel Independence Day celebratory flame highest honour PM Modi invited to bear news
नेतन्याहू ने पीएम मोदी और कैप्टन स्मित को इस्राइल के जश्न ए आजादी में आमंत्रित किया - फोटो : एएनआई-वीडियो ग्रैब

विस्तार

इस्राइली की आजादी के जश्न में इस वर्ष भारतीय पायलट स्मित मच्छार भी शरीक हो सकते हैं। कैप्टन स्मित के सम्मान में इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि वे इस्राइल में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कैप्टन स्मित और पीएम मोदी को सेलिब्रेट्री फ्लेम थामने के लिए आमंत्रित करते हैं। नेतन्याहू ने अस्पताल में इलाज करा रहे भारतीय पायलट से बात भी की। इस्राइल की आजादी से जुड़े विशेष आयोजन में आम तौर पर इस्राइली नागरिक ही फ्लेम को थामने का गौरव हासिल करते हैं, लेकिन इस वर्ष नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को यह सम्मान देने का एलान किया है।

विज्ञापन


पीएम नेतन्याहू ने स्मित से फोन पर बात की?
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक प्रधानमंत्री नेतन्याहू के साथ फोन पर हुई बातचीत के दौरान कैप्टन स्मित ने बताया, 'हमले से पहले सह-पायलट प्रार्थना करना चाहता था, इसलिए सम्मान के तौर पर मैंने अपना चेहरा दूसरी तरफ कर लिया।' हमले के खौफनाक लम्हों को याद करते हुए कैप्टन स्मित ने कहा कि चंद मिनटों के बाद उनके सिर के पिछले हिस्से पर जोरदार प्रहार हुआ। हमले का सिलसिला जारी रहा। बातचीत के दौरान पीएम नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित से कहा, 'आपका साहस और प्रतिकूल परिस्थितियों में भी शांत रहने की क्षमता अद्भुत है। आपने कई जिंदगियां बचाईं... आपने दुनिया में मानवता की भावना को बचाया।
विज्ञापन


क्यों चर्चा में है स्मित का साहस?
गौरतलब है कि कैप्टन स्मित फ्लाईदुबई के उस विमान में सवार थे, जो दुबई से तेल अवीव जा रहा था। इस विमान को ओमान का सह-पायलट क्रैश कर 170 से अधिक लोगों की जान लेना चाहता था। ओमान के पायलट ने उड़ान के दौरान कॉकपिट के भीतर कैप्टन स्मित पर चाकू से जानलेवा हमला किया। भारतीय पायलट ने इस नाजुक मौके पर भी अपना हौसला नहीं गंवाया। अपनी जान की परवाह किए बिना कैप्टन स्मित ने ओमान के पायलट का मुकाबला किया। विमान में सवार यात्रियों ने कॉकपिट का दरवाजा खुलने पर ओमान के पायलट को अपने कब्जे में लिया। इसी उड़ान में यात्रा कर रहे शख्स यानिव ने अपनी कुशलता का परिचय देते हुए विमान को नियंत्रित करने के बाद सकुशल सऊदी अरब में लैंड कराया। प्रधानमंत्री नेतन्याहू और यानिव की मुलाकात की तस्वीर भी सामने आ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रडर टूटने के बाद हुई इमरजेंसी लैंडिग हैरान करने वाली क्यों?
गौरतलब है कि सऊदी अरब में विमान की आपातकालीन लैंडिंग के बाद विमानन विशेषज्ञों ने हैरानी भी प्रकट की। दरअसल, विमान की तेज गति के कारण उड़ान के नियंत्रण में काम आने वाले यंत्र रडर (rudder) का एक हिस्सा टूट चुका था। ऐसे हालात में विमान के क्रैश होने का खतरा होता है। विमान कंपनी- फ्लाईदुबई की तरफ से जारी एक बयान के मुताबिक विमान में यात्रा कर रहे चालक दल के सदस्यों ने विमान को स्थिर करने के बाद सुरक्षित लैंडिंग में मदद की। सुरक्षा कारणों से उनकी पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।


दूसरे विमान से वतन भेजे गए फ्लाईदुबई की उड़ान में सवार इस्राइली नागरिक
सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग के बाद भारतीय कप्तान स्मित मच्छार और सह-पायलट को संयुक्त अरब अमीरात ले जाया गया। विमान में सवार अधिकांश यात्री इस्राइली थे। बुधवार को उन्हें एक अलग विमान से अपने उनके वतन भेजा गया। सकुशल घर लौटने के बाद यात्रियों के भावुक परिजनों ने नम आंखों के साथ उनका स्वागत किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed