US: अमेरिकी संसद भवन परिसर में शूटर के घुसने की सूचना निकली गलत, तलाशी के बाद पुलिस ने बताया फर्जी कॉल
वॉशिंगटन मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग के प्रवक्ता ह्यू कैरव ने कहा कि एक संदिग्ध शूटर के संबंध में कॉल आई थी। ऐसा लगता है कि यह एक गलत कॉल थी। तलाशी अभियान में कोई शूटर नहीं मिला।
विस्तार
परिसर की तलाशी लेने के बाद वॉशिंगटन मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग के प्रवक्ता ह्यू कैरव ने कहा कि यूएस कैपिटल कॉम्प्लेक्स में पुलिस को कोई शूटर नहीं मिला है और न ही कोई घायल हुआ है। उन्होंने कहा कि एक संदिग्ध शूटर के संबंध में कॉल आई थी। ऐसा लगता है कि यह एक गलत कॉल थी। तलाशी अभियान में कोई शूटर नहीं मिला।
इससे पहले, यूएस कैपिटल पुलिस ने बुधवार को ट्वीट किया कि यदि आप सीनेट बिल्डिंग के अंदर हैं, तो सभी लोगों को सुरक्षित स्थान पर रहना चाहिए क्योंकि आशंका जताई जा रही है कि एक सक्रिय शूटर कार्यालय में घुस गया है। पुलिस का कहना है कि अभी तक गोलियां चलने की पुष्टि नहीं हुई है।
US Capitol police searches Senate buildings after unconfirmed reports of active shooter
— ANI Digital (@ani_digital) August 2, 2023
Read @ANI Story | https://t.co/HFRUtpz9s5#USCapitol #GunViolence #CapitolPolice pic.twitter.com/53Rk1nub2T
मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अधिकारियों ने सीनेट भवन को खाली करा लिया था। कार्यालय में काम करने वाले कर्मियों और पत्रकारों को ईमेल के जरिए बंद कमरे में रहने के निर्देश दिए गए थे। इसके अलावा उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि शांति बनाए रखें और अपना इलेक्ट्रोनिक डिवाइस बंद रखें। बता दें, सीनेट में इन दिनों अवकाश है। कार्यालयों में भी समान्य से कम ही भीड़ है। पुलिस ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।