फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Canadian Prime Minister Justin Trudeau said Will stand firmly against human rights violations in China

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन त्रूदो ने कहा- 'चीन में मानवाधिकार उल्लंघन के खिलाफ मजबूती से डटे रहेंगे'

Sun, 18 Oct 2020 03:18 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, ओटावा।
एजेंसी, ओटावा। Published by: देव कश्यप Updated Sun, 18 Oct 2020 03:18 AM IST
विज्ञापन
Canadian Prime Minister Justin Trudeau said Will stand firmly against human rights violations in China
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन त्रूदो (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन त्रूदो ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार चीन में मानवाधिकार उल्लंघनों के खिलाफ मजबूती से डटी रहेगी। कनाडा में चीन के राजदूत ने गुरुवार को ओटावा को हांगकांग छोड़कर आ रहे लोगों को शरण नहीं देने के लिए चेतावनी दी थी।

विज्ञापन


ओटावा में चीन के राजदूत कांग पाइवु ने कहा कि अगर कनाडा हांगकांग में रहने वाले तीन लाख कनाडाई नागरिकों के बारे में और वहां कारोबार कर रहीं कंपनियों के बारे में सोचता है, तो उसे चीन के हिंसा से लड़ने के प्रयासों में सहयोग करना होगा। त्रूदो ने कहा कि हम मानवाधिकारों के समर्थन में मजबूती से डटे रहेंगे। वह चाहे उइगर समुदाय की परेशानियों के बारे में हो या फिर हांगकांग की चिंताजनक स्थिति के बारे में या फिर चीन की बलपूर्वक कूटनीति के बारे में हो।
विज्ञापन



त्रूदो ने कहा कि कनाडा, दुनिया भर में मानवाधिकार उल्लंघनों के प्रति चिंतित अपने सहयोगियों अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, यूरोपीय देशों के साथ खड़ा है। वहीं कनाडा में विपक्षी कंजर्वेटिव नेता इरिन ओटूले ने एक लिखित बयान में कहा कि 'चीनी राजदूत को माफी मांगनी चाहिए या फिर उन्हें कनाडा से निष्कासित कर दिया जाना चाहिए। चीनी राजदूत ने अपने कार्यालय के असभ्य बयानबाजी में जुटे रहने का फैसला किया है।' उन्होंने कहा कि 'चीनी राजदूत का बयान सीधे-सीधे हांगकांग में रह रहे तीन लाख कनाडाई लोगों को धमकाने की तरह है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed