फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Canadian PM Justin Trudeau apologizes for 18 year old racial discrimination

कनाडा के पीएम ने 18 वर्ष पुराने नस्ली विवाद पर मांगी माफी, कहा- काश मैंने गलती नहीं की होती

Fri, 20 Sep 2019 05:15 AM IST
देव कश्यप न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस Published by: देव कश्यप Updated Fri, 20 Sep 2019 05:15 AM IST
विज्ञापन
Canadian PM Justin Trudeau apologizes for 18 year old racial discrimination
Justin Trudeau - फोटो : Social Media

कनाडा में आम चुनाव के लिए जारी प्रचार के बीच प्रधानमंत्री जस्टिन त्रुदो की 2001 में स्कूल पार्टी के दौरान ली गई एक तस्वीर पर विवाद खड़ा हो गया है। इस तस्वीर में वह सिर पर पगड़ी पहने हैं और चेहरे व हाथ-पैरों पर काला रंग का मेकअप किया हुआ है। इसे नस्लीय बताते हुए कनाडा चुनाव में हो रही आलोचना के बीच त्रुदो ने अपनी इस तस्वीर पर बाकायदा माफी मांगी है।

विज्ञापन


वर्ष 2000-2001 में ली गई यह तस्वीर एक निजी स्कूल वेस्ट प्वाइंट ग्रे एकेडमी की है जहां 18 साल पहले जस्टिन त्रुदो पढ़ाते थे। उस वक्त स्कूल के वार्षिक समारोह की थीम ‘अरेबियन नाइट्स’ थी जिसमें त्रुदो ‘अलादीन’ के वेश में थे। अब कनाडा में चुनाव प्रचार शुरू होने से ठीक पहले टाइम पत्रिका में छपी इस तस्वीर के वायरल होते ही त्रुदो के सियासी सफर पर सवाल उठने लगे हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करते हुए उन पर नस्लभेदी और रंगभेदी होने के आरोप लगने लगे हैं। बता दें, कनाडा में त्रुदो की लिबरल पार्टी को विपक्षी एंड्रयू शीर से कड़ी चुनौती मिल रही है। ऐसे में यह तस्वीर कोढ़ में खाज साबित हो रही है।

विज्ञापन

त्रुदो ने मानी अपनी गलती

कनाडाई पीएम जस्टिन त्रुदो ने पुष्टि की है कि इस फोटो में नजर आ रहे शख्स वही हैं। उन्होंने कहा, मैं कह सकता हूं कि मैं जब युवा था तब मैंने गलती की... और काश... मैंने गलती नहीं की होती। काश... मैंने ये बात उस वक्त समझी होती, लेकिन मैंने नहीं समझी और मैं इसके लिए बहुत शर्मिंदा हूं। उनका आगे कहना था, अब मुझे समझ आता है कि मैंने जो किया, वह नस्लीय था। मुझे ऐसी गलती नहीं करनी चाहिए थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed