{"_id":"5e1ba1d68ebc3e88217d3cc9","slug":"canadian-pm-justin-trudeau-and-hassan-rouhani-will-cooperate-in-investigation-of-ukraine-plane-crash","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूक्रेन विमान हादसे की जांच में सहयोग करेंगे कनाडाई पीएम त्रूदो और ईरानी राष्ट्रपति रूहानी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
यूक्रेन विमान हादसे की जांच में सहयोग करेंगे कनाडाई पीएम त्रूदो और ईरानी राष्ट्रपति रूहानी
Mon, 13 Jan 2020 04:16 AM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 13 Jan 2020 04:16 AM IST
विज्ञापन
हसन रूहानी (फाइल फोटो)
कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन त्रूदो ने शनिवार को कहा कि ईरान द्वारा किए गए यूक्रेन विमान धमाके में ऐसे कई सवाल हैं जिनका जवाब अभी भी नहीं मिला है। इस दुर्घटना में 176 लोग मारे गए थे। त्रूदो ने कहा कि कनाडा और दुनिया के बाकी हिस्सों में अभी भी कई सवाल हैं जिनका जवाब दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
वहीं ईरान प्रशासन पीड़ितों के परिजनों को हर सुविधा मुहैया कराने के लिए आवश्यक कदम उठा रही है। ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने यूक्रेन विमान हादसे को लेकर त्रूदो से फोन पर चर्चा की। रूहानी ने कहा, ‘ईरान इस हादसे को लेकर स्थिति स्पष्ट करने के लिए अंतरराष्ट्रीय कानून के दायरे में किसी भी प्रकार के सहयोग का स्वागत करता है और हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराएंगे। हम चाहते हैं कि इस मुद्दे पर ईरान और कनाडा के विदेश मंत्रियों के बीच बातचीत जारी रहे।’
विज्ञापन