फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Canadian NSA Jody Thomas claimed India is helping in the investigation of terrorist Nijjar's case

Nijjar Row: कनाडाई एनएसए जोडी थॉमस ने किया दावा, आतंकी निज्जर के मामले की जांच में भारत कर रहा मदद

Sun, 28 Jan 2024 05:49 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओटावा Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 28 Jan 2024 05:49 AM IST
सार

कनाडा के पीएम जस्टिन त्रूदो ने संसद में भारत पर आरोप लगाया था कि खालिस्तान समर्थक आतंकी हरदीप निज्जर की हत्या में भारतीय अधिकारियों का हाथ था। भारत ने त्रूदो के आरोपों का खंडन कर आरोपों को बेतुका और स्थानीय राजनीति से प्रेरित बताया।

विज्ञापन
Canadian NSA Jody Thomas claimed India is helping in the investigation of terrorist Nijjar's case
खालिस्तान समर्थक हरदीप निज्जर - फोटो : twitter

विस्तार

कनाडाई राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) जोडी थॉमस ने शनिवार को कहा कि निज्जर हत्याकांड की जांच में भारत से जरूरी सहयोग मिल रहा है। एक साक्षात्कार में थॉमस ने कहा कि दोनों देशों के संबंधों में सुधार हुआ है। भारतीय अधिकारियों के साथ पिछली कुछ बैठकें सार्थक रही हैं।

विज्ञापन


कनाडाई पीएम ने भारत सरकार पर लगाए आरोप
विदेशी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कनाडाई प्रधानमंत्री मंत्री जस्टिन ट्रूडो ने सितंबर में कहा था कि निज्जर की हत्या के पीछे भारत सरकार का हाथ हो सकता है। ट्रूडो ने कहा था कि कनाडाई सुरक्षा एजेंसियों के पास यह मानने के कारण है कि भारत सरकार के एजेंटों ने ही निज्जर की हत्या की है। कनाडाई एजेंसियां निज्जर की हत्या में भारत की साजिश की संभावनाओं की जांच कर रही हैं। ट्रूडो ने जोर दिया कि कनाडा की धरती में कनाडाई नागरिक की हत्या में किसी भी प्रकार की संलिप्तता अस्वीकार्य है।
विज्ञापन


संसद में पीएम ने दिया यह बयान
कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने संसद में बताया था कि नई दिल्ली में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बात की थी। इस दौरान मैंने उन्हें कहा था कि हत्याकांड की जांच में भारत सरकार की कोई भी संलिप्तता अस्वीकार्य होगी। मैंने उनसे जांच में सहयोग करने का आग्रह किया था। कनाडाई धरती पर एक कनाडाई नागरिक की हत्या हुई है। इसकी जांच में किसी विदेशी सरकार की संलिप्तता हमारी संप्रभुता का उल्लंघन है। उनकी सरकार खुद कनाडा एजेंसियों के साथ काम कर रही हैं। सरकार और एजेंसियों के बीच समन्वय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौन है हरदीप सिंह निज्जर
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इसी साल जून में कनाडा के एक प्रमुख खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कनाडा के सरे में स्थित गुरु नानक सिख गुरुद्वारे के नजदीक दो अज्ञात हमलावरों ने निज्जर पर हमला किया था। हमले में उसकी मौत हो गई थी। भारतीय एजेंसी एनआईए ने निज्जर को भगोड़ा घोषित किया था। बता दें, निज्जर गुरु नानक सिख गुरुद्वारे का अध्यक्ष था और कनाडा में चरमपंथी संगठन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) का प्रमुख चेहरा था। निज्जर, खालिस्तान टाइगर फोर्स का प्रमुख भी था। 



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed