फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Canadian Liberal MP caught naked during House of Commons video conference

शर्मनाक: वीडियो कॉन्फ्रेंस में निर्वस्त्र दिखे कनाडा के सांसद

Fri, 16 Apr 2021 12:47 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, ओटावा।
एजेंसी, ओटावा। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 16 Apr 2021 12:47 AM IST
सार

अमोस ने ई-मेल से दिए बयान में कहा, यह दुर्भाग्य से हुई गलती थी, क्योंकि जॉगिंग से लौटकर मैं कार्यस्थल पर पहने जाने वाले कपड़े बदल रहा था तभी मेरा वीडियो गलती से ऑन हो गया।

विज्ञापन
Canadian Liberal MP caught naked during House of Commons video conference
कनाडा का झंडा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Twitter

विस्तार

कनाडा में संसद के एक सदस्य हाउस ऑफ कॉमंस की डिजिटल माध्यम से चल रही एक बैठक के दौरान निर्वस्त्र देखे गए। पोंटिएक के क्यूबेक जिले का 2015 से प्रतिनिधित्व कर रहे विलियम अमोस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान अपने साथी सांसदों की स्क्रीन पर पूर्ण नग्न अवस्था में दिखे। वैश्विक महामारी के कारण कई कनाडाई सांसद वीडियो कॉन्फ्रेंस से संसदीय सत्रों में हिस्सा ले रहे हैं।

विज्ञापन


द कनाडियन प्रेस को मिले एक स्क्रीनशॉट में अमोस एक डेस्क के पीछे खड़े हैं और निजी अंग संभवत: एक मोबाइल से ढके हुए थे। अमोस ने ई-मेल से दिए बयान में कहा, यह दुर्भाग्य से हुई गलती थी, क्योंकि जॉगिंग से लौटकर मैं कार्यस्थल पर पहने जाने वाले कपड़े बदल रहा था तभी मेरा वीडियो गलती से ऑन हो गया। अनजाने में हुई इस गलती के लिए मैं सभी साथियों से दिल से माफी मांगता हूं। निश्चित तौर पर यह अनजाने में हुई गलती थी और यह दोबारा नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed