फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Canadian court grants bail to four Indian Nationals arrested in Nijjar murder case

निज्जर हत्या मामला: कनाडा की अदालत से 4 भारतीय हत्यारोपियों को जमानत, अब सुप्रीम कोर्ट में 11 फरवरी को सुनवाई

Thu, 09 Jan 2025 08:40 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 09 Jan 2025 08:40 PM IST
सार

खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में गिरफ्तार चार भारतीय आरोपियों को कनाडा की एक अदालत ने जमानत दे दी। इस मामले में अब सुप्रीम कोर्ट में 11 फरवरी को सुनवाई होगी। इन भारतीय नागरिकों पर हत्या और हत्या की साजिश के आरोप लगे थे।

विज्ञापन
Canadian court grants bail to four Indian Nationals arrested in Nijjar murder case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई

विस्तार

खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार चार भारतीय नागरिकों को कनाडा की अदालत से राहत मिली है। साल 2023 के इस मामले में रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस ने करण बराड़, कमलप्रीत सिंह, करणप्रीत सिंह और अमनदीप सिंह को गिरफ्तार किया था। अब चारों को सरे प्रांतीय न्यायालय से जमानत मिल गई है। चारों के खिलाफ अब ब्रिटिश कोलंबिया सुप्रीम कोर्ट में अगले महीने 11 फरवरी को सुनवाई होगी। 

विज्ञापन


चारों की जमानत के संबंध में ब्रिटिश कोलंबिया सरकार के न्याय विभाग की वेबसाइट पर जानकारी अपलोड की गई है। दस्तावेज में चारों आरोपियों की हिरासत की स्थिति के सामने 'एन' लिखा हुआ है। करण बराड़, कमलप्रीत सिंह, करणप्रीत सिंह और अमनदीप सिंह पर फाइल नंबर 256562 के अंतर्गत कार्रवाई हो रही है। इसकी पड़ताल करने पर पता लगा कि चारों पर हत्या की साजिश और हत्या करने के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस के रिकॉर्ड्स के मुताबिक करण और कमलप्रीत का जन्म 2001 में हुआ, अमनदीप 2002 में जबकि करणप्रीत 1995 में जन्मा है।
विज्ञापन




ब्रिटिश कोलंबिया के सरे और एडमॉन्टन शहर में 1 मई, 2023 को हुई वारदात के सिलसिले में इन चारों को 18 जून 2023 को पकड़ा गया।

ब्रिटिश कोलंबिया की इंटीग्रेटेड हॉमिसाइड इंवेस्टिगेशन टीम (आईएचआईटी) के मुताबिक, इन लोगों पर हत्या की साजिश रचने के साथ-साथ हत्याकांड को अंजाम देने के आरोप भी लगे हैं। हालांकि, कनाडाई मीडिया के भारत से लिंक होने की जो अटकलें लगाई जा रही थीं, उसके बारे में पुलिसकर्मियों ने कोई सबूत नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चारों की गिरफ्तारी के समय विदेश मंत्रालय ने इस बात को दोहराया था, कनाडा ने निज्जर की हत्या के मामले को खास सबूत या जानकारी भारत को नहीं दी है और इस मामले में कथित रूप से शामिल भारतीयों की गिरफ्तारी पर भारत को कोई औपचारिक सूचना नहीं गई है। 

निज्जर की सरे में एक गुरुद्वारे के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिस ट्रूडो ने आरोप लगाया था कि इस हत्याकांड में भारत की संलिप्तता है। हालांकि, भारत ने बार-बार इन आरोपों का खंडन किया है। ट्रूडो के इस आरोप के बाद दोनों देशों के रिश्तों में कड़वाहट आ गई थी। दोनों देशों के बीच कूटनीतिक तनाव बढ़ा और दोनों ने एक-दूसरे के राजनयिकों को निष्काषित कर दिया था। 

 
हालांकि, ट्रूडो के आरोपों के बाद से अब तक कनाडा ने इस मामले में भारत सरकार के साथ सबूतों को साझा नहीं किया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कई मौकों पर कहा कि अगर कनाडा के पास इस हत्या से जुड़ा कोई सबूत है, तो भारत उसकी जांच करने के लिए तैयार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed