फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Canada wildfires: Residents scramble to flee fires in Kelowna and Yellowknife

Canada Wildfires: केलोना-येलोनाइफ में आग से बचने के लिए लोग कर रहे संघर्ष, इन क्षेत्रों की आधी आबादी विस्थापित

Sat, 19 Aug 2023 08:38 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा (कनाडा)।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा (कनाडा)। Published by: देव कश्यप Updated Sat, 19 Aug 2023 08:38 AM IST
सार

रिकॉर्ड के अनुसार, देश में सबसे खराब आग की स्थिति की वजह से लगभग 22,000 लोग यानी कनाडा के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों की लगभग आधी आबादी विस्थापित हो गई है।

विज्ञापन
Canada wildfires: Residents scramble to flee fires in Kelowna and Yellowknife
कनाडा के जंगल में लगी भीषण आग। - फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब

विस्तार

कनाडा में बढ़ते जंगल की आग की वजह से केलोना और येलोनाइफ के निवासियों को अपनी जिंदगी बचाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। येलोनाइफ (Yellowknife) के बाहरी इलाके में जंगल की आग मंडराने के कारण उसे खाली करने की आधिकारिक समय सीमा समाप्त हो गई है, लेकिन निवासी हवाई और सड़क मार्ग से निकलने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

विज्ञापन


उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों की लगभग आधी आबादी विस्थापित
रिकॉर्ड के अनुसार, देश में सबसे खराब आग की स्थिति की वजह से लगभग 22,000 लोग यानी कनाडा के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों की लगभग आधी आबादी विस्थापित हो गई है। पश्चिम में एक अलग आग भड़कने की वजह से केलोना और ब्रिटिश कोलंबिया पर खतरा मंडरा रहा है। यहां 24 घंटे में आग सौ गुना बढ़ गई है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि आग बहुत सक्रिय और बहुत अप्रत्याशित है।
विज्ञापन


संघीय सरकार को नुकसान की पूरी जानकारी नहीं: मंत्री
कनाडा के आपातकालीन तैयारी मंत्री हरजीत सज्जन ने शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, अपना घर छोड़ने का तनाव, यह न जानते हुए कि जब आप लौटेंगे तो वह वहां होगा या नहीं, अब हजारों लोगों द्वारा सामना की जाने वाली एक वास्तविकता है। उन्होंने कहा कि संघीय सरकार को अभी तक कनाडाई लोगों के लिए अविश्वसनीय रूप से चुनौतीपूर्ण सप्ताह में हुए नुकसान की पूरी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


6,800 हेक्टेयर में आग फैलने का अनुमान
ब्रिटिश कोलंबिया के पश्चिमी प्रांत केलोना में मैकडॉगल क्रीक जंगल की आग रातोंरात काफी बढ़ जाने के बाद जीवन और संपत्तियों के लिए विशेष रूप से चिंताजनक खतरा बन गई है। बीसी वाइल्डफायर सर्विस ने कहा कि गुरुवार शाम को 1,100 हेक्टेयर में लगी आग का अब 6,800 हेक्टेयर में फैलने का अनुमान है।

सज्जन ने संवाददाताओं से कहा, हवाएं बहुत चिंताजनक थीं और हमें नहीं पता है कि चीजें कहां जा रही हैं। स्थानीय बीसी अधिकारियों ने शुक्रवार सुबह आपातकाल की स्थिति की घोषणा कर दी। अब तक 2,500 से अधिक घरों को खाली करा लिया गया है, जबकि हजारों लोगों को अल्प अवधि सूचना पर घर छोड़ने की चेतावनी दी गई है।

डेढ़ लाख लोगों की आबादी वाला शहर प्रभावित

तेजी से फैल रही आग लगभग 1,50,000 लोगों की आबादी वाले शहर को प्रभावित कर रही है और अधिकारी पहले से ही ओकानागन घाटी में ट्रेडर्स कोव सहित महत्वपूर्ण संरचनात्मक नुकसान की जानकारी दे रहे हैं। वेस्ट केलोना के अग्निशमन प्रमुख जेसन ब्रोलुंड ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, हमने अपने समुदाय की रक्षा के लिए कल रात कड़ा संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों और क्षेत्र में घरों को बचाने के लिए की गई कार्रवाई 'एक ही रात में एक साथ सौ वर्षों की आग बुझाने' के समान थी।



ब्रोलुंड ने कहा कि अभी तक किसी की मृत्यु की सूचना नहीं मिली है, लेकिन आग गतिशील बनी हुई है और आज का दिन भी उतना ही महत्वपूर्ण है जितनी पिछली रात थी।आने वाले दिनों में क्या हो सकता है यह इसका पूर्वावलोकन है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed