{"_id":"6136c3848ebc3ebead051c4d","slug":"canada-the-indians-diaspora-protested-against-ndp-leader-jagmeet-singh-after-the-attack-on-the-hindu-community","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनाडा : हिंदू समुदाय पर हुए हमले के बाद भारतवंशियों ने एनडीपी नेता जगमीत सिंह के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कनाडा : हिंदू समुदाय पर हुए हमले के बाद भारतवंशियों ने एनडीपी नेता जगमीत सिंह के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन
Tue, 07 Sep 2021 07:12 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, वैंकूवर
एजेंसी, वैंकूवर
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 07 Sep 2021 07:12 AM IST
सार
- जगमीत सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा, एयर इंडिया बमबारी मामले में जगमीत चुप क्यों हैं?
- हिंदुओं समुदाय पर हमला करने वाले जगमीत का परिवार कनाडा में घूम रहा खुलेआम
विज्ञापन
एनडीपी के नेता व सांसद जगमीत सिंह
विस्तार
कनाडा में हिंदू समुदाय पर हुए हमले के मामले में चुप्पी साधने पर वैंकूवर में बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीयों ने न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी (एनडीपी) के नेता व सांसद जगमीत सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन को अहम माना जा रहा है क्योंकि आगामी 20 सितंबर को कनाडा में राष्ट्रीय चुनाव होने हैं।
विज्ञापन
जगमीत सिंह के खिलाफ उनके निर्वाचन क्षेत्र में प्रदर्शन कर रहे लोगों ने निशाना साधते हुए कहा, एयर इंडिया बमबारी मामले में जगमीत चुप क्यों हैं? वह कभी मंदिरों में क्यों नहीं जाते? स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ब्रैम्पटन में कनाडाई हिंदुओं पर हुए हमले पर चुप क्यों हैं?
विज्ञापन
हिंदुओं समुदाय पर हमला करने वाले जगमीत सिंह का परिवार कनाडा में घूम रहा खुलेआम
उनके नेतृत्व में हिंदू समुदाय असुरक्षित महसूस करता है। प्रदर्शनकारियों ने आगे कहा कि हिंदुओं पर हमला करने वाले जगमीत सिंह का परिवार कनाडा में खुलेआम घूम रहा है। इसलिए कार्रवाई नहीं होने तक वे लगातार विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे। हालांकि, जगमीत सिंह के कार्यालय ने इन आरोपों पर अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है।
विज्ञापन