{"_id":"64f55bf34146744313063b88","slug":"canada-shooting-at-wedding-venue-two-killed-six-injured-increase-in-gun-violence-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Canada: कनाडा में शादी समारोह में गोलीबारी, दो की मौत, अमेरिकी नागरिकों समेत छह घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Canada: कनाडा में शादी समारोह में गोलीबारी, दो की मौत, अमेरिकी नागरिकों समेत छह घायल
Mon, 04 Sep 2023 09:54 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 04 Sep 2023 09:54 AM IST
सार
गोलियों की आवाज सुनकर लोग घबरा गए और शादी समारोहों में भगदड़ मच गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां कई लोग घायल मिले।
विज्ञापन
गोलीबारी के बाद तैनात पुलिस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कनाडा के ओटावा में एक शादी समारोह के दौरान गोलीबारी की घटना हुई है। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है और छह अन्य घायल हो गए हैं। गोलीबारी की वजह अभी तक पता नहीं चल सकी है और पुलिस द्वारा इसकी जांच की जा रही है। वहीं घायलों में अमेरिकी नागरिक भी हैं। हालांकि अमेरिकी नागरिकों की हालत खतरे से बाहर है।
पार्किंग में चली गोलियां
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना शनिवार देर रात की है। जब ओटावा के साउथ एंड कन्वेंशन हॉल में दो शादियों के रिसेप्शन आयोजित किए जा रहे थे। इसी दौरान कन्वेंशन हॉल की पार्किंग में अचानक से गोलियां चलने की आवाजें आईं। गोलियों की आवाज सुनकर लोग घबरा गए और शादी समारोहों में भगदड़ मच गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां कई लोग घायल मिले। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घायलों में से दो ने दम तोड़ दिया। वहीं छह अन्य लोगों का अस्पाल में इलाज चल रहा है। मरने वाले दोनों युवक करीब 26 और 29 साल के हैं। दोनों कनाडा के सबसे बड़े शहर टोरंटो को निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि वह घटना की जांच कर रही है और गोलीबारी की वजह पता लगाने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने कहा कि घृणा अपराध या नस्ल या धर्म के आधार पर गोलीबारी होने के सबूत नहीं मिले हैं लेकिन पुलिस इन आशंकाओं से इनकार भी नहीं कर रही है। अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
बता दें कि कनाडा में हाल के सालों में गोलीबारी की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं। साल 2023 में ही ओटावा में गोलीबारी की 12 घटनाएं हुई हैं। साल 2009 के मुकाबले कनाडा में गोलीबारी की घटनाएं 81 प्रतिशत बढ़ गई हैं।