कनाडा में कोरोनावायरस से पहली मौत, मरने वालों की कुल संख्या 4,005 हुई
कोरोनावायरस ( COVID -19) के कहर से पूरे विश्व में हाहाकार मचा हुआ है। अब तक 4000 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। वहीं सोमवार को कनाडा में भी इस खतरनाक वायरस के चपेट में आने से पहली मौत हो गई है। मृतक की पहचान ब्रिटिश कोलंबिया में लिन वैली केयर सेंटर के निवासी के रूप में हुई है।
Canada reports first coronavirus death
Read @ANI story | https://t.co/xmZKkZshWQ pic.twitter.com/9zT757Xgz4— ANI Digital (@ani_digital) March 9, 2020विज्ञापन
अधिकारियों के अनुसार कनाडा में कोरोनावायरस से कुल पीड़ितों की संख्या 71 हो गई है। कनाडा के अधिकारियों ने शनिवार से अब तक कुल 14 नए संक्रमणों की पुष्टि की है।