फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Canada records all-time high temperature of 49.5 degrees Celsius

सूरज की तपिश: कनाडा में अब तक का सबसे ज्यादा तापमान 49.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

Wed, 30 Jun 2021 07:00 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा Published by: देव कश्यप Updated Wed, 30 Jun 2021 07:00 AM IST
सार

भारी सर्दी और बर्फबारी के लिए जाने जाने वाले पश्चिमी कनाडाई प्रांत में सप्ताह के अंत में रिकॉर्ड तापमान दर्ज किया गया था। यहां तापमान 100 डिग्री फॉरेनहाइट को भी पार कर गया।

विज्ञापन
Canada records all-time high temperature of 49.5 degrees Celsius
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कनाडा में सूरज की तपिश से लोग परेशान हैं। कनाडा के मौसम सेवा विभाग ने बताया कि मंगलवार को यहां अब तक का सबसे ज्यादा तापमान रिकॉड किया गया है। कनाडा में 49.5 डिग्री सेल्सियस (121 डिग्री फारेनहाइट) का सर्वकालिक उच्च तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

विज्ञापन
   

बता दें कि ब्रिटिश कोलंबिया में इन दिनों गर्मी से लोगों की हालत खराब है। यहां भीषण गर्मी के कारण सोमवार को स्कूल और कॉलेज बंद रहे। क्रूर सर्दी और बर्फबारी के लिए जाने जाने वाले पश्चिमी कनाडाई प्रांत में सप्ताह के अंत में रिकॉर्ड तापमान दर्ज किया गया था। यहां तापमान 100 डिग्री फॉरेनहाइट को भी पार कर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वैंकूवर के उत्तर में लगभग 200 किलोमीटर (124 मील) ब्रिटिश कोलंबिया के एक शहर लिटन में रविवार को 46 डिग्री सेल्सियस (115.88F) से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया था। पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन कनाडा के अनुसार, इससे पहले सबसे ज्यादा तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था जो 1937 में सस्केचेवान में दर्ज हुआ था। इस बार की गर्मी ने पश्चिम कनाडा में कई स्थानीय रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं, जिन्हें देखते हुए आशंका जताई गई थी कि मंगलवार का दिन और भी ज्यादा गर्म होने वाला है।



विक्टोरिया स्थित पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन कनाडा के एक वरिष्ठ शोध वैज्ञानिक ग्रेग फ्लैटो ने कहा कि उच्च निरंतर गर्मी प्रशांत नॉर्थवेस्ट के लिए असामान्य है। यहां सूरज निकलने की तुलना में बारिश ज्यादा होती है, जो एक उच्च दबाव प्रणाली के कारण होता है जो फिलहाल आगे नहीं बढ़ रहा है। फ्लैटो ने कहा, 'आजकल यहां तापमान दिन के दौरान बहुत गर्म हो जाता है और रातें भी बहुत ज्यादा समय तक ठंडी नहीं रहती हैं।'

पोर्टलैंड में भी 100 फॉरेनहाइट से ज्यादा रहा तापमान
अमेरिकी प्रशांत क्षेत्र में भी भीषण गर्मी के चलते हालात खराब हो गए हैं। यहां लू के कारण दिन काफी गर्म हैं, इस दौरान 100 फॉरेनहाइट से ज्यादा तापमान दर्ज किया जा रहा है। पोर्टलैंड, ओरेगांव में रविवार को 112 डिग्री फॉरेनहाइट तापमान दर्ज किया गया था। वहीं, इससे एक दिन पहले यहां तापमान 108 डिग्री फॉरेनहाइट यानी 42.2 सेल्सियस का बना रिकॉर्ड टूट गया। इससे पहले पोर्टलैंड में साल 1965 और 1981 में तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस तक गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed