फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   canada pm justin trudeau said still committed to build closer ties with india amid tension on nijjar murder

कनाडा: जस्टिन ट्रूडो के बदले सुर, माना- भारत आर्थिक ताकत, संबंध मजबूत करना जरूरी

Fri, 29 Sep 2023 08:07 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओटावा Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 29 Sep 2023 08:07 AM IST
सार

ट्रूडो ने कहा कि भारत एक बढ़ती हुई आर्थिक ताकत है और भू-राजनैतिक रूप से भी बेहद अहम है। हमारी हिंद प्रशांत महासागर की रणनीति के लिए भी भारत अहम है। 

विज्ञापन
canada pm justin trudeau said still committed to build closer ties with india amid tension on nijjar murder
जस्टिन ट्रूडो - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भारत-कनाडा के बीच जारी राजनयिक विवाद में भारत ने कनाडा को उसी की भाषा में जवाब दिया है। अब कनाडा के सुर बदलते दिख रहे हैं। बता दें कि कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने कहा है कि कनाडा अभी भी भारत के साथ संबंध मजबूत करने के लिए समर्पित है। जस्टिन ट्रूडो ने ये भी माना कि भारत एक बढ़ती ही आर्थिक ताकत है और उसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। 
विज्ञापन


ट्रूडो ने माना- भारत बढ़ती हुई आर्थिक ताकत
गुरुवार को कनाडा के मॉन्ट्रियल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि 'वह मानते हैं कि कनाडा और इसके सहयोगियों के भारत के साथ संबंध मजबूत करना बेहद अहम है। दुनिया के विभिन्न मंचों पर भी भारत को अहमियत दी जा रही है। ट्रूडो ने कहा कि भारत एक बढ़ती हुई आर्थिक ताकत है और भू-राजनैतिक रूप से भी बेहद अहम है। हमारी हिंद प्रशांत महासागर की रणनीति के लिए भी भारत अहम है। इसलिए हम भारत के साथ संबंध मजबूत करने के लिए बहुत गंभीर हैं।'
विज्ञापन


'अमेरिका हमारे साथ'
जस्टिन ट्रूडो ने ये भी कहा कि 'साथ ही कानून के शासन वाले देश के रूप में हम चाहते हैं कि भारत, कनाडा के साथ मिलकर काम करे और यह सुनिश्चित करे कि सारे तथ्य हमारे सामने आएं। ट्रूडो ने ये भी कहा कि उन्हें अमेरिका से इस बात का आश्वासन मिला है कि भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ बातचीत के दौरान अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन भी निज्जर की हत्या के मामले को उठाएंगे। ट्रूडो ने कहा कि अमेरिका हमारे साथ है और वह भारत के सामने कनाडा की धरती पर कनाडाई नागरिक की हत्या के मामले को उठा रहा है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन




क्या है भारत-कनाडा विवाद
ट्रूडो ने कहा कि 'सभी लोकतांत्रिक देश चाहते हैं कि, सभी देश उनके कानून का सम्मान करें और उसे गंभीरता से लें।' बता दें कि इस साल जून में कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या हुई थी। कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने बीते दिनों कनाडा की संसद में आरोप लगाया कि उनकी सरकार को खुफिया सूचना मिली है कि निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंट्स का हाथ हो सकता है। ट्रूडो के इस आरोप के बाद दोनों देशों के संबंधों में खटास आ गई और भारत ने ट्रूडो के बयान को बेतुका बताकर खारिज कर दिया। इसके बाद कनाडा ने भारत के एक राजनयिक को निष्कासित कर दिया तो भारत ने भी जवाब में कनाडा के एक राजनयिक को निष्कासित कर दिया। साथ ही भारत ने कनाडा के नागरिकों को वीजा जारी करने पर भी रोक लगा दी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed