फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Canada PM Carney responds to Trump remarks on making Canada 51st State of US

Canada: 'इच्छाओं और सच्चाई में अंतर करना महत्वपूर्ण', कनाडा को 51वां राज्य बनाने के ट्रंप के बयान पर PM कार्नी

Sat, 03 May 2025 03:56 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 03 May 2025 03:56 AM IST
सार

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने चुनाव जीतने के बाद शुक्रवार (स्थानीय समयानुसार) को अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कई अहम मुद्दों पर बात की। इस दौरान उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान पर पलटवार किया, जिसमें उन्होंने सुझाव दिया था कि कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बना देना चाहिए। कनाडाई पीएम कार्नी ने कहा कि इच्छाओं और सच्चाई के बीच अंतर करना महत्वपूर्ण है। 

विज्ञापन
Canada PM Carney responds to Trump remarks on making Canada 51st State of US
मार्क कार्नी, प्रधानमंत्री, कनाडा - फोटो : एएनआई

विस्तार

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान पर पलटवार किया, जिसमें उन्होंने सुझाव दिया था कि कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बना देना चाहिए। कनाडाई पीएम कार्नी ने कहा कि इच्छाओं और सच्चाई के बीच अंतर करना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि उनकी चुनावी जीत बताती है कि कनाडाई लोग आजादी और आत्मनिर्भरता चाहते हैं। 

विज्ञापन


मार्क कार्नी ने चुनाव जीतने के बाद शुक्रवार (स्थानीय समयानुसार) को अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कई अहम मुद्दों पर बात की। इस दौरान कार्नी ने साफ कहा कि कनाडा अभी भी अमेरिका का हिस्सा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि लोगों का समर्थन और उनकी शानदार चुनावी जीत इस बात का सबूत हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: US: टैरिफ को लेकर तनातनी के बीच CIA का चीनी अधिकारियों को वीडियो संदेश, कहा- हमारे साथ काम करने के लिए आइये
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने पूर्व पीएम ट्रूडो को गवर्नर कहकर उड़ाया था मजाक
बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बार-बार कहा है कि कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य होना चाहिए। इतना ही नहीं, उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को कनाडा का गवर्नर कहकर मजाक भी उड़ाया था। इस मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री कार्नी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अमेरिका के साथ बातचीत में मुश्किलें आ सकती हैं, लेकिन मैं कनाडा के लिए सबसे अच्छे सौदे के लिए लड़ूंगा और कनाडा के लिए वही स्वीकार करूंगा, जो देश के लिए फायदेमंद होगा। 


व्यापार शुल्क के संबंध में अमेरिका से बातचीत की जताई इच्छा
व्यापार शुल्क के संबंध में बात करते हुए प्रधानमंत्री कार्नी ने कहा कि वह अमेरिका के साथ बाचतीच करना चाहते हैं। हालांकि, उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि यह बातचीत चुनौतीपूर्ण होगी। कार्नी ने एल्मुमिनियम, खनिज, ऑटो और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में दोनों देशों का फायदा करने वाले समझौते की आवश्यता पर भी प्रकाश डाला। कार्नी ने कहा, 'मैं सार्वजनिक रूप से बातचीत नहीं करना चाहता, कठिन चर्चाएं होंगी।'

ये भी पढ़ें: US: मैक्सिको सीमा पार कर आए 450000 प्रवासी बच्चों का पता लगा रहा ट्रंप प्रशासन, घर-घर जाकर खटखटा रहा दरवाजा

अगले सप्ताह ट्रंप से मिलने अमेरिका जाएंगे कार्नी
पीएम कार्नी ने फेंटेनाइल से जुड़े अमेरिकी टैरिफ पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि कनाडा ने इस मुद्दे पर काफी काम किया है, लेकिन यह समझ में नहीं आता कि टैरिफ अभी भी क्यों लागू हैं। पीएम कार्नी अगले सप्ताह ट्रंप से मिलने अमेरिका जाएंगे। जहां वह व्यापार संतुलन, फेंटेनाइल तस्करी और सैन्य खर्च जैसे मुद्दों पर चर्चा करने वाले हैं। 

संबंधित वीडियो

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed