फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   canada mp chandra arya alleges threats against hindu canadians by khalistan movement leaders gurpatwant singh

कनाडा: 'हिंदू-सिख समुदायों को बांटने की कोशिश', सांसद ने खालिस्तानी आतंकी पन्नूं को दिया मुंहतोड़ जवाब

Thu, 21 Sep 2023 01:58 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओट्टावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओट्टावा Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 21 Sep 2023 01:58 PM IST
सार

सांसद ने कहा कि 'मैं हिंदू कनाडाई समुदाय के लोगों से अपील करता हूं कि वह शांत लेकिन चौकन्ने रहें और हिंदू समुदाय के खिलाफ होने वाली किसी भी घटना की जानकारी तुरंत कानूनी एजेंसियों को दें।'

विज्ञापन
canada mp chandra arya alleges threats against hindu canadians by khalistan movement leaders gurpatwant singh
चंद्रा आर्या - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कनाडा और भारत के बीच जारी कूटनीतिक विवाद के बीच कनाडा के भारतीय मूल के सांसद चंद्रा आर्या ने  आरोप लगाया है कि कट्टरपंथी तत्व कनाडा के हिंदू समुदाय पर हमले कर रहे हैं और उन्हें भारत वापस जाने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने हिंदू-कनाडाई समुदाय से अपील की कि वह शांत, लेकिन चौकन्ने  रहें और किसी भी अप्रिय घटना की जानकारी तुरंत कानून प्रवर्तन एजेंसियों को दें। बता दें कि चंद्रा आर्या, कनाडा की सत्ताधारी लिबरल पार्टी के ही सांसद हैं। 
विज्ञापन


हिंदू कनाडाई सांसद ने उठाए सवाल
चंद्रा आर्या ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है। जिसमें उन्होंने लिखा कि 'कुछ दिनों पहले कनाडा में खालिस्तानी आंदोनल के नेता और सिख फॉर जस्टिस के अध्यक्ष गुरुपतवंत सिंह पन्नूं ने हिंदू-कनाडाई समुदाय पर हमला किया था और हमें कनाडा छोड़कर भारत जाने की धमकी दी थी। इसे लेकर कई हिंदू कनाडाई परिवार घबराए हुए हैं। मैं हिंदू कनाडाई समुदाय के लोगों से अपील करता हूं कि वह शांत लेकिन चौकन्ने रहें और हिंदू समुदाय के खिलाफ होने वाली किसी भी घटना की जानकारी तुरंत कानूनी एजेंसियों को दें।' 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


'हिंदू-सिख समुदाय को बांटने की कोशिश'
चंद्रा आर्या ने कहा कि 'खालिस्तानी नेता हिंदू-कनाडाई समुदाय को उकसाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि कनाडा में हिंदू और सिख समुदाय को बांटा जा सके। लेकिन मैं एक बात साफ करना चाहता हूं कि बड़ी संख्या में कनाडा के सिख भाई और बहन खालिस्तान आंदोलन का समर्थन नहीं करते हैं। अधिकतर सिख-कनाडाई लोग, कई कारणों से सार्वजनिक तौर पर खालिस्तान आंदोलन की आलोचना नहीं करते हैं लेकिन वह हिंदू कनाडाई समुदाय के साथ मजबूती से जुड़े हुए हैं। दोनों समुदायों के पारिवारिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रिश्ते हैं। हिंदू-कनाडाई समुदाय पर ताजा हमला, हाल के समय में हिंदू मंदिरों पर हुए हमलों और सार्वजनिक तौर पर हिंदू प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या का उत्सव मनाने के बाद आया है।' 



हिंदू-कनाडाई आसान निशाना
हिंदू-कनाडाई सांसद चंद्रा आर्या ने कहा कि 'मैं ये नहीं समझ पा रहा हूं कि आतंकवाद का महिमामंडन करना या एक धार्मिक समुदाय के खिलाफ घृणा अपराध करना, बोलने की आजादी नहीं हो सकती। अगर कनाडा में कोई खुद को श्रेष्ठ मानने वाला श्वेत लोगों का संगठन अगर किसी अन्य समुदाय पर हमला करता तो पूरे कनाडा में आक्रोश फैल जाता लेकिन खालिस्तानी नेता ऐसा करके बच सकते हैं। हिंदू कनाडाई समुदाय आसान निशाना है और हिंदू विरोधी कभी भी समुदाय की सफलता को नहीं पचा सकते। धार्मिक संगठनों द्वारा हिंदू-कनाडाई समुदाय को निशाना बनाया जा रहा है। यहां तक की हिंदुओं का पवित्र झंडा फहराने को लेकर मुझ पर भी हमला हुआ। कनाडा के नागरिक के तौर पर हम अपनी हिंदू पहचान और विरासत पर गर्व कर सकते हैं क्योंकि हमने देश की सामाजिक और वित्तीय सफलता में अहम योगदान दिया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed