{"_id":"6765b36fa0eedfe56a09fb9f","slug":"canada-justin-trudeau-expected-to-reshuffle-cabinet-today-amid-growing-calls-for-resignation-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Canada: इस्तीफे की बढ़ती मांग के बीच पीएम ट्रूडो का बड़ा एक्शन, आज मंत्रिमंडल में कर सकते है बड़े फेरबदल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Canada: इस्तीफे की बढ़ती मांग के बीच पीएम ट्रूडो का बड़ा एक्शन, आज मंत्रिमंडल में कर सकते है बड़े फेरबदल
Fri, 20 Dec 2024 11:42 PM IST
शुभम कुमार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,ओटावा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,ओटावा
Published by: शुभम कुमार
Updated Fri, 20 Dec 2024 11:42 PM IST
सार
कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो के इस्तीफे की बढ़ती मांग के बीच आज उनके मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल होने की संभावनाएं है। सूत्रों की माने तो ओटावा के सांसद डेविड मैकगिन्टी और टोरंटो के सांसद नाथनियल एर्स्किन-स्मिथ को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
जस्टिन ट्रूडो, पीएम, कनाडा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कनाडा में इन दिनों प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के इस्तीफे की मांग तेज होती दिख रही है। इसी बीच खबर सामने आ रही है कि कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के इस्तीफे की बढ़ती मांग के बीच आज उनके मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल होने की उम्मीद है। सूत्रों के अनुसार, ओटावा के सांसद डेविड मैकगिन्टी और टोरंटो के सांसद नाथनियल एर्स्किन-स्मिथ को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही खबर ये भी सामने आ रही है कि इस फेरबदल में कम से कम 10 सदस्य शामिल हो सकते हैं।
जानकारी के अनुसार एक वरिष्ठ सरकारी सूत्र ने बताया कि फेरबदल के समय और आकार को यह संकेत नहीं माना जाना चाहिए कि प्रधानमंत्री ने अपने भविष्य को लेकर कोई फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि ट्रूडो अभी भी अपने पद पर विचार कर रहे हैं और इस फेरबदल का उद्देश्य मंत्रिमंडल को पूरी तरह से सशक्त करना है ताकि सरकार सही तरीके से काम कर सके।
वित्त मंत्री के इस्तीफे के बाद मामला तेज
बता दें कि यह कदम पूर्व उप प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड के इस्तीफे के बाद उठाया गया है। 16 दिसंबर को फ्रीलैंड ने अपने इस्तीफे की घोषणा की थी। जिसको लेकर अपने इस्तीफे के पत्र में फ्रीलैंड ने कहा कि उन्होंने यह फैसला लिया है क्योंकि अब उन्हें प्रधानमंत्री का पूरा विश्वास नहीं मिल रहा है जो एक मंत्री के लिए जरूरी होता है।
विज्ञापन
फ्रीलैंड के बाद उठी पीएम की इस्तीफे की मांग
फ्रीलैंड के इस्तीफे के बाद, एनडीपी नेता जगमीत सिंह ने ट्रूडो से इस्तीफा देने की मांग की थी। सिंह ने कहा था कि कनाडाई लोग कई आर्थिक समस्याओं का सामना कर रहे हैं, जैसे महंगी चीजें और उच्च घरों की कीमतें, जबकि ट्रूडो और लिबरल सरकार खुद पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ट्रूडो को इस्तीफा देना चाहिए। इससे पहले सितंबर में, न्यू डेमोक्रेट्स ने लिबरल सरकार के साथ अपने समर्थन को वापस ले लिया था।