फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Canada: Indian student shot dead in Canada, two people including a policeman killed

Canada: कनाडा में गोलीबारी में घायल भारतीय छात्र की मौत, एक पुलिसकर्मी समेत दो लोगों की गई जान

Mon, 19 Sep 2022 12:11 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 19 Sep 2022 12:11 PM IST
सार

मिल्टन में पिछले सोमवार को हुई गोलीबारी में एक भारतीय छात्र घायल हो गया था। उसकी पहचान सतविंदर सिंह के रूप में हुई थी। पुलिस ने बताया, अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
Canada: Indian student shot dead in Canada, two people including a policeman killed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

कनाडा के ओंटारियो में हुई गोलीबारी में घायल हुए भारतीय छात्र की शनिवार को मौत हो गई। इसके अलावा इस घटना में एक पुलिसकर्मी समेत दो अन्य लोगों की भी जान चली गई। हिल्टन क्षेत्रीय पुलिस सेवा (एचआरपीएस) की ओर से जारी किए गए बयान में बताया गया कि मिल्टन में पिछले सोमवार को हुई गोलीबारी में एक भारतीय छात्र घायल हो गया था। उसकी पहचान सतविंदर सिंह के रूप में हुई थी। पुलिस ने बताया, हैमिल्टन सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि सतविंदर सिंह एमके ऑटो रिपेयर्स में पार्ट-टाइम काम कर रहा था। इस दौरान हुई गोलीबारी में उसे भी गोली लग गई थी। घटना के बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस घटना में टोरंटो पुलिस के कांस्टेबल एंड्रयू हॉग और एमके ऑटो रिपेयर के मालिक शकील अशरफ की मौत हो गई।
विज्ञापन


जवाबी कार्रवाई में मारा गया हमलावर 
पुलिस ने बताया, हमलावर द्वारा की गई फायरिंग के बाद पुलिस द्वारा भी जवाबी कार्रवाई की गई। इसमें हमलावर की मौत हो गई। उसकी पहचान 40 वर्षीय सीन पेट्री के रूप में हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed