फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   california vulture produces baby without sperm

अमेरिका: कैलिफोर्नियाई गिद्ध ने बिना शुक्राणु पैदा किए बच्चे, कोंडोर प्रजाति अलैंगिक प्रजनन का पहला अनूठा मामला

Mon, 01 Nov 2021 06:40 AM IST
Jeet Kumar न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन।
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 01 Nov 2021 06:40 AM IST
सार

विशेषज्ञों ने कोंडोर के इस प्रजनन को ‘वर्जिन बर्थ’ नाम दिया है। उनका कहना है, पार्थेनोजेनेसिस (अलैंगिक प्रजनन या  बिना शुक्राणु भ्रूण निर्माण) मछलियों या छिपकलियों में होता है जबकि पक्षियों में यह विरला है।

विज्ञापन
california vulture produces baby without sperm
गिद्ध (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

विस्तार

अमेरिका में लुप्तप्राय कैलिफोर्निया ‘कोंडोर’ (गिद्ध) में नर से मिलन के बगैर मादा द्वारा बच्चे पैदा करने की पहली दुर्लभ खोज सामने आई है। इस प्रजाति को विलुप्त होने से बचाने में जुटे आनुवंशिक संरक्षकों के मुताबिक, उन्हें अनिषेचित अंडों से चूजे निकलने के दो मामले मिले हैं।

विज्ञापन


कोंडोर के अलावा अलैंगिक प्रजनन टर्की, फिंच और घरेलू कबूतरों तक ही सीमित पाया गया है। यह ताजा खोज बीते बृहस्पतिवार द जर्नल ऑफ हेरेडिटी में प्रकाशित हुई है। इसके सह लेखक ऑलिवर राइडर ने बताया, कोंडोर में अलैंगिक प्रजनन का पता सिर्फ इस वजह से चल पाया क्योंकि हमारे पास उनकी पूरी आबादी की विस्तृत आनुवंशिकी मौजूद है।
विज्ञापन


सिर्फ नर चूजे पैदा होना बड़ा प्रमाण
इसका सबसे बड़ा साक्ष्य इन दोनों चूजों का नर होना था। विशेषज्ञों के मुताबिक, इस पक्षी की आनुवंशिक बनावट कुछ ऐसी है कि मादा कोंडोर अपने बूते प्रजनन करके सिर्फ नर ही पैदा कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


23  से बढ़कर 504 हुई आबादी
बता दें, कैलिफोर्निया कोंडोर लंबे समय से लुप्तप्राय प्रजाति रही है। 1982 में इसकी तादाद महज 23 रह गई थी। इसके मद्देनजर उन्हें एक स्थान पर रखकर वंश वृद्धि की कवायद शुरू हुई। परिणामस्वरूप पिछले साल इनकी आबादी 504 पहुंच गई।

गौर करने वाली बात यह है कि इस प्रजाति के नर और मादा की आसान पहचान करने की आनुवंशिक व्यवस्था विकसित करने के चलते ही अलैंगिक प्रजनन की खोज  सम्भव हो सकी है।

किसी भी नर से मेल नहीं खाई

आनुवंशिकी राइडर की टीम ने पहले नर चूजे का 2001 में व दूसरे का 2009 में पता लगाया था। इन दोनों की जानकारियां किसी भी नर कोंडोर की आनुवंशिकी से मेल नहीं खाई थीं। इससे शोधकर्ता इस नतीजे पर पहुंचे कि इनके जन्म में किसी भी पिता का योगदान नहीं है और मां ने खुद ही प्रजनन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed