कैलिफोर्निया: फुटबॉल मैच के दौरान गोलीबारी, चार की मौत, छह घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के कैलिफोर्निया में स्थित फ्रेस्नो में फुटबाल मैच देखने के दौरान हुई फायरिंग में चार लोगों की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों के संख्या की पुष्टि फ्रेस्नो पुलिस ने की है> पुलिस ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि यह गोलीबारी बड़ी संख्या में लोगों की हत्या करने के लिए की गई। फ्रेस्नो पुलिस लेफ्टिनेंट बिल डूले ने बताया कि पार्टी में रविवार शाम करीब छह बजे गोलीबारी हुई।
डूले ने बताया कि एक फुटबाल मैच देखने के लिए एक मकान के पीछे के आंगन में आयोजित एक पार्टी में कुछ हमलावर घुसे और उन्होंने भीड़ पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इस घटना में कम से कम नौ लोगों को गोली लगी और कई लोग आंगन में मृत पाए गए।
डूले ने कहा कि हमें इतना पता है कि मकान के पीछे के आंगन में परिवार के लोगों और मित्रों की एक पार्टी थी। हर कोई फुटबाल देख रहा था, तभी अज्ञात संदिग्ध मकान में घुस आए, आंगन में आए और गोलीबारी की। पड़ोसियों ने सुरक्षा कारणों से अपनी पहचान गोपनीय रखे जाने की शर्त पर बताया कि उन्होंने कई गोलियां चलने की आवाज सुनी।
कुछ लोगों को नाजुक हालत में कम्युनिटी रीजनल मेडिकल सेंटर लाया गया और कुछ की हालत गंभीर लेकिन स्थिर है। पुलिस ने किसी भी संदिग्ध को हिरासत में नहीं लिया गया है। दक्षिणपूर्व फ्रेस्नो में रविवार को गोलीबारी की यह दूसरी घटना है। शहर के एक अन्य हिस्से में करीब 20 वर्ष के एक व्यक्ति की उसके घर पर रविवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
Fresno police say 10 people were shot at a backyard party in California and four of them died: The Associated Press
— ANI (@ANI) November 18, 2019