फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   california shootout many people killed in shooting during backyard party says Fresno police

कैलिफोर्निया: फुटबॉल मैच के दौरान गोलीबारी, चार की मौत, छह घायल

Mon, 18 Nov 2019 12:17 PM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, कैलिफोर्निया
वर्ल्ड डेस्क, कैलिफोर्निया Published by: Priyesh Mishra Updated Mon, 18 Nov 2019 12:17 PM IST
विज्ञापन
california shootout many people killed in shooting during backyard party says Fresno police
यूएस पुलिस - फोटो : Social Media

अमेरिका के कैलिफोर्निया में स्थित फ्रेस्नो में फुटबाल मैच देखने के दौरान हुई फायरिंग में चार लोगों की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों के संख्या की पुष्टि फ्रेस्नो पुलिस ने की है> पुलिस ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि यह गोलीबारी बड़ी संख्या में लोगों की हत्या करने के लिए की गई। फ्रेस्नो पुलिस लेफ्टिनेंट बिल डूले ने बताया कि पार्टी में रविवार शाम करीब छह बजे गोलीबारी हुई।

विज्ञापन


डूले ने बताया कि एक फुटबाल मैच देखने के लिए एक मकान के पीछे के आंगन में आयोजित एक पार्टी में कुछ हमलावर घुसे और उन्होंने भीड़ पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इस घटना में कम से कम नौ लोगों को गोली लगी और कई लोग आंगन में मृत पाए गए।
विज्ञापन


डूले ने कहा कि हमें इतना पता है कि मकान के पीछे के आंगन में परिवार के लोगों और मित्रों की एक पार्टी थी। हर कोई फुटबाल देख रहा था, तभी अज्ञात संदिग्ध मकान में घुस आए, आंगन में आए और गोलीबारी की। पड़ोसियों ने सुरक्षा कारणों से अपनी पहचान गोपनीय रखे जाने की शर्त पर बताया कि उन्होंने कई गोलियां चलने की आवाज सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ लोगों को नाजुक हालत में कम्युनिटी रीजनल मेडिकल सेंटर लाया गया और कुछ की हालत गंभीर लेकिन स्थिर है। पुलिस ने किसी भी संदिग्ध को हिरासत में नहीं लिया गया है। दक्षिणपूर्व फ्रेस्नो में रविवार को गोलीबारी की यह दूसरी घटना है। शहर के एक अन्य हिस्से में करीब 20 वर्ष के एक व्यक्ति की उसके घर पर रविवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed