कैलिफोर्निया: 1887 में चीनी पूर्वजों के विनाश पर माफी मांगी, पढ़ें दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें
10 लाख से ज्यादा आबादी वाले सेन जोस शहर की सिटी काउंसिल ने शहर में नस्लवाद, जेनोफोबिया और भेदभाव में चीनी पूर्वजों के साथ निभाई गई भूमिका के लिए माफी मांगने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेन जोस सिटी काउंसिल ने चीनी प्रवासियों और उनके वंशजों से सैकड़ों साल पहले हुए उनके पूर्वजों के साथ भेदभाव के लिए माफी मांगने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
यह मामला 1887 का है जब सेन जोस शहर कैलिफोर्निया के सबसे बड़ी चीनी शहर में से एक था और चीन के प्रवासियों का जीवन केंद्र था। लेकिन उस वक्त यहां आगजनी कर चीनी टाउनशिप को खाक कर दिया गया।
10 लाख से ज्यादा आबादी वाले सेन जोस शहर की सिटी काउंसिल ने शहर में नस्लवाद, जेनोफोबिया और भेदभाव में चीनी पूर्वजों के साथ निभाई गई भूमिका के लिए माफी मांगने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
मेयर सैम लिकार्डोन ने माना कि चीनी-अमेरिकी समुदाय के लिए यह जानना महत्वपूर्ण है कि उन्हें नस्ली असमानता के तौर पर देखा जाता है। इसमें उनके पूर्वजों का उत्पीड़न भी शामिल है।
नेपाल में भारत की मदद से 50 हजार घर तैयार
नेपाल में 2017 में भूकंप से मची तबाही के बाद भारत के सहयोग से शुरू हुईं पुनर्निर्माण योजनाओं के तहत नेपाल में 50 हजार घर बने हैं। भारत के सहयोग से नेपाल में चल रही पुर्नर्निमाण योजनाओं की समीक्षा बैठक में ये पता चला है। नेपाल में स्थित भारतीय दूतावास ने बृहस्पतिवार को बताया कि संयुक्त परियोजना निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव (उत्तरी) अनुराग श्रीवास्तन ने की।
बहरीन पहुंचे इस्राइली विदेश मंत्री याइर
इस्राइल-अरब देशों में हुए अब्राहम समझौते का असर दिखने लगा है। अमेरिकी मध्यस्थता में हुए इस समझौते के तहत दोनों देशों के मजबूत होते रिश्तों की कड़ी में बृहस्पतिवार को इस्राइल के विदेश मंत्री याइर लापिद मनामा पहुंचे। यह पहला मौका है जब इस्राइल का कोई बड़ा नेता बहरीन गया। इस दौरान दोनों देशों में सीधी व्यावसायिक उड़ान भी शुरू हुई। दोनों देशों में औपचारिक राजनयिक संबंधों के बाद यह पहला आधिकारिक दौरा है।