फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   California accident case revelation driver not intoxicated Indian origin driver accused killing three people

कैलिफोर्निया हादसा मामले में खुलासा: नशे में नहीं था चालक, भारतीय मूल के ड्राइवर पर तीन लोगों की हत्या का आरोप

Tue, 04 Nov 2025 12:53 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 04 Nov 2025 12:53 AM IST
सार

कैलिफोर्निया के ओंटारियो में हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। 21 वर्षीय भारतीय मूल के ट्रक ड्राइवर जशनप्रीत सिंह नशे में नहीं था, हालांकि उस पर गंभीर लापरवाही से हुई हत्या का आरोप कायम है। 

विज्ञापन
California accident case revelation driver not intoxicated Indian origin driver accused killing three people
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में पिछले महीने हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत और कई के घायल होने के मामले में जांच से नया खुलासा हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि भारतीय मूल के ट्रक ड्राइवर जशनप्रीत सिंह हादसे के वक्त नशे में नहीं था, जैसा कि पहले बताया गया था। हालांकि, मामला अभी भी गंभीर लापरवाही से हुई हत्या का है। बता दें कि यह हादसा ओंटारियो (कैलिफोर्निया) में हुआ था, जब सिंह का ट्रक तेज रफ्तार में आगे रुकी गाड़ियों से जा टकराया। डैशकैम फुटेज में वह ट्रैफिक में खड़ी गाड़ियों में सीधा घुसता दिखा। इस टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए।

विज्ञापन

बता दें कि पहले सिंह को ड्रंक ड्राइविंग यानी नशे में वाहन चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन टॉक्सिकोलॉजी रिपोर्ट में साफ हुआ कि उसके खून में कोई नशे का पदार्थ नहीं था। इसके बाद भी उस पर तीन हत्या के मामले और एक लापरवाह ड्राइविंग से चोट पहुंचाने का नया आरोप जोड़ा गया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Bangladesh Election: बीएनपी का बड़ा दांव, 237 सीटों पर उतारे उम्मीदवार; खालिदा जिया तीन सीटों पर लड़ेंगी चुनाव
विज्ञापन
विज्ञापन


भागने की संभावना के बीच नहीं मिली जमानत
अधिकारियों के मुताबिक, सिंह को जमानत नहीं दी गई है, क्योंकि अपराध गंभीर है और उसके भागने की संभावना है। रिपोर्ट के अनुसार, सिंह 2022 में अवैध रूप से अमेरिका की दक्षिणी सीमा पार कर देश में दाखिल हुआ था और उसे एक इमिग्रेशन सुनवाई लंबित रहते हुए रिहा किया गया था।

हालिया महीने में दूसरी ऐसी घटना
गौरतलब है कि यह हालिया महीनों में दूसरा बड़ा मामला है जिसमें भारतीय मूल के ट्रक ड्राइवर पर घातक दुर्घटना का आरोप लगा है। अगस्त में फ्लोरिडा में हरजिंदर सिंह (28) ने अपने ट्रक से अवैध यू-टर्न लिया था, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई थी।

ये भी पढ़ें:- US: भारतीय मूल के सांसद ने यूएस उपराष्ट्रपति के हिंदू धर्म वाले बयान पर की निंदा, वेंस को बताया गैरजिम्मेदार

अमेरिकी विदेश मंत्री ने बताया था खतरा 
इस तरह के मामलों के बाद अमेरिकी अधिकारियों ने चिंता जताई है। अमेरिकी सेनेटर मार्को रुबियो ने कहा था कि विदेशी ट्रक ड्राइवरों की बढ़ती संख्या अमेरिकी सड़कों पर खतरा बन रही है और उन्होंने विदेशी ड्राइवरों को दिए जाने वाले ट्रक ड्राइविंग वीजा पर अस्थायी रोक लगाने की घोषणा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed