{"_id":"5d1157f88ebc3e07803fd545","slug":"bypassing-the-investigation-of-khashoggi-massacre","type":"story","status":"publish","title_hn":"खशोगी हत्याकांड की जांच दरकिनार सऊदी रिश्ते अहम, ट्रंप बोले- ये मूर्खता नहीं कर सकता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
खशोगी हत्याकांड की जांच दरकिनार सऊदी रिश्ते अहम, ट्रंप बोले- ये मूर्खता नहीं कर सकता
Tue, 25 Jun 2019 04:38 AM IST
Avdhesh Kumar
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Tue, 25 Jun 2019 04:38 AM IST
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : Instagram
संयुक्त राष्ट्र के एक विशेषज्ञ द्वारा पत्रकार जमाल खशोगी हत्याकांड में सऊदी अरब राजशाही की संलिप्तता की जांच एफबीआई से कराने का बयान देने के ठीक बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस मामले में कार्रवाई को दरकिनार कर दिया है। ट्रंप ने कहा कि इस पर कई जांचें हो चुकी हैं और अमेरिका ने सऊदी अरब से व्यापार को महत्व दिया है जिसे जारी रखा जाएगा।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने एनबीसी चैनल से इंटरव्यू में कहा कि सऊदी हमारे साथ व्यापार में अहम सहयोगी है। सऊदी अरब एक निर्धारित समय में 400 से 450 अरब डॉलर कारोबार पर खर्च करता है, उसके पास धन है, नौकरियां हैं और वह हथियारों पर भी धन खर्च करता है। ऐसे में मैं उसके साथ व्यापार नहीं करने की मूर्खता नहीं कर सकता।
यदि वह अमेरिका के साथ कारोबार नहीं करेगा तो क्या करेगा? वह निश्चित ही रूस या चीन के पास जाएगा और उनके साथ व्यापार करने लगेगा। बता दें कि इस मामले में ट्रंप के सऊदी अरब को बचाने का विरोध उनकी ही रिपब्लिकन पार्टी ने किया था।
विज्ञापन
महाभियोग से मेरी जीत के आसार बढ़ेंगे : ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एनबीसी चैनल पर एक साक्षात्कार में कहा कि यदि डेमोक्रेट सांसद उनके खिलाफ महाभियोग की कार्यवाही शुरू करते हैं तो व्हाइट हाउस में बने रहने के उनके आसार बढ़ जाएंगे। ट्रंप से पूछा गया था, ‘क्या उन्हें लगता है कि महाभियोग उनके लिए राजनीतिक रूप से अच्छा साबित होगा?’
ट्रंप ने कहा, ‘मुझे लगता है कि मैं आसानी से चुनाव जीत सकता हूं।’ ट्रंप ने 2016 के अपने चुनाव प्रचार की एफबीआई जांच को अवैध बताते हुए कहा, ‘उन्होंने मेरे साथ जो किया वह अवैध था। मैंने कुछ भी गलत नहीं किया था।’