फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   By amending military law from Pakistan Chances of relief for Kulbhushan

पाक के सैनिक कानून में संशोधन से कुलभूषण जाधव को मिल सकती है बड़ी राहत

Thu, 14 Nov 2019 10:32 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 14 Nov 2019 10:32 PM IST
विज्ञापन
By amending military law from Pakistan Chances of relief for Kulbhushan
kulbhushan jadhav

पाकिस्तानी जेल में बंद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को बड़ी राहत के आसार बन रहे हैं। दरअसल पाकिस्तानी सरकार जल्द ही अपने सैनिक कानून (आर्मी एक्ट) को संशोधित कर सकती है। अगर ऐसा हुआ तो कुलभूषण को अपने ऊपर लगे जासूसी के आरोपों पर पाक सैनिक कोर्ट से मिली मौत की सजा के फैसले के खिलाफ सिविल कोर्ट में जाने के रास्ते खुल जाएंगे। 

विज्ञापन


एक भारतीय टीवी चैनल को मिली जानकारी के मुताबिक पाक सरकार ऐसा करने का मन बना रही है। इसी जुलाई में अंतरराष्ट्रीय न्यायिक अदालत (आईसीजे) ने हेग (नीदरलैंड) में पाक सरकार को इस बात के लिए लताड़ लगाई थी कि भारतीय दूतावास के अधिकारी को कुलभूषण जाधव से मिलने की अनुमति न देकर उसने वियना संधि के प्रावधानों का उल्लंघन किया है। कोर्ट की कड़ी फटकार के बाद पाकिस्तान को मजबूर होकर कुलभूषण जाधव से भारतीय दूतावास के अधिकारियों से मुलाकात करानी पड़ी थी। पाक सरकार की ताजा पहल भी उसी सिलसिले की अगली कड़ी जान पड़ती है।
विज्ञापन


याद रहे कि पाकिस्तान की सैनिक अदालत ने 2017 में कुलभूषण को मौत की सजा सुनाई थी। भारत के मजबूत प्रयासों के चलते अंतरराष्ट्रीय न्यायिक अदालत ने इस मामले में पाक सरकार से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
यह बात अलग है कि पाक सरकार के इस कदम से कुलभूषण जाधव को अंततः कोई निर्णायक फायदा होगा, यह कहना मुश्किल है। लेकिन आशा यही है कि अगर इस कानून में संशोधन हुआ तो कुलभूषण के मालमें में सकारात्मक बदलाव तो आएगा ही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed