फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Businessman burnt seven crores rupees due to wife, got 30 days punishment

पत्नी की वजह से बिजनेसमैन ने जला दिए सात करोड़ रुपये, मिली 30 दिन की सजा

Wed, 12 Feb 2020 06:05 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 12 Feb 2020 06:05 AM IST
विज्ञापन
Businessman burnt seven crores rupees due to wife, got 30 days punishment
सांकेतिक तस्वीर

तलाक के बाद पत्नी को रकम न देनी पड़े इसलिए कनाडा के एक बिजनेसमैन ने 7.13 करोड़ रुपये (10 लाख डॉलर) जला दिए। ब्रूस मेककॉनविले (55) ने अदालत में यह बात स्वीकार की है। यह रकम उसने पिछले साल सितंबर और दिसंबर में जलाई, हालांकि इसके कोई सुबूत नहीं हैं। उसने अदालत में निकाली गई रकम की रसीदें जरूर दिखाई हैं।  

विज्ञापन


अदालत की अवमानना में उसे 30 दिन की सजा सुनाई गई है। ब्रूस ने अदालत को बताया कि वह पत्नी की तलाक प्रक्रिया से चिढ़ गया था, इसी वजह से पैसे जला दिए। इस पर जज केविन फिलिप ने उसे फटकार भी लगाई। केविन ने कहा चिढ़ निकालने के लिए न सिर्फ तुमने अदालत का मजाक बनाया है, बल्कि अपने बच्चों के हितों की अनदेखी की है। एजेंसी

विज्ञापन

हर रोज डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना

अदालत को अपनी पूरी संपत्ति की जानकारी न देने के आरोप में जज केविन ने ब्रूस को हर रोज करीब डेढ़ लाख रुपये (2 हजार डॉलर) का जुर्माना देने को भी कहा। दरअसल, संपत्ति की जानकारी अदालत को न देने के चलते जज तलाक के बाद ब्रूस द्वारा पत्नी व बच्चों को दी जाने वाली रकम तय नहीं कर पा रहे थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed