फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bushra Bibi moves Pak high court for medical examination at hospital run by Imran Khan's trust

Pakistan: इमरान खान की पत्नी ने कोर्ट से कहा- मुझे खाने में जहर दिया गया, इस अस्पताल में इलाज कराने की मांग

Mon, 15 Apr 2024 08:32 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Mon, 15 Apr 2024 08:32 PM IST
सार

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीवी ने कोर्ट में कहा है कि उन्हें खाने में जहर दिया गया है। उन्होंने अपील की है कि उनका इलाज शौकत खानम अस्पताल में कराया जाए।  

विज्ञापन
Bushra Bibi moves Pak high court for medical examination at hospital run by Imran Khan's trust
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान और बुशरा बीवी - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीवी ने सोमवार को इस्लामाबाद हाईकोर्ट का रुख किया । उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्हें उनके निजी आवास में जहर दिया गया है। इसलिए उन्होंने हाईकोर्ट से अपील की है कि उन्हें अस्पताल में मेडिकल जांच की अनुमति दी जाए। बुशरा बीवी की तरफ से इस्लामाबाद हाईकोर्ट में शोएब शाहीन ने याचिका दायर की है। याचिका में अपील की गई है कि बुशरा बीवी का इलाज शौकत खानम अस्पताल में कराया जाए। बता दें कि शौकत खानम अस्पताल पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के चैरिटेबल ट्रस्ट का हिस्सा है। 

विज्ञापन


याचिका में क्या आरोप लगाए गए?
याचिका में आरोप लगाया गया है कि 49 साल की बुशरा बीवी को इमरान खान के घर में पुलिस के सख्त पहरे के बीच कैद में रखा गया है और वहां उन्हें खाने में जहर दिया गया। इससे पहले इस महीने की शुरुआत में भी भ्रष्टाचार के एक केस की सुनवाई के दौरान पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ पार्टी के सयोंजक इमरान खान ने न्यायाधीश को बताया था कि उनकी पत्नी को खाने में जहर दिया गया, जिस वजह से उनके शरीर में कई जगह निशान पड़ गए। इसके अलावा यह भी कहा गया जहर की वजह से उनकी जीभ में भी असर पड़ रहा है। 
विज्ञापन


बुशरा बीवी के डॉक्टर ने बताई यह बात
हालांकि, बुशरा बीवी के डॉक्टर का जांच के बाद कहना है कि उन्हें खाने में किसी तरह का जहर नहीं दिया गया। बता दें कि 71 वर्ष के गौहर अली खान को अगस्त 2023 में अडियाला जेल में डाला गया था। इसके अलावा इमरान खान के आवास में बुशरा बीवी को पुलिस के कड़े पहरे के बीच रखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed