{"_id":"5dfacd958ebc3e88217d2834","slug":"bushfire-state-of-emergency-declared-in-australian-state-of-new-south-wales","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलिया : झाड़ियों में लगने वाली आग के खतरे को लेकर न्यू साउथ वेल्स में आपातकाल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ऑस्ट्रेलिया : झाड़ियों में लगने वाली आग के खतरे को लेकर न्यू साउथ वेल्स में आपातकाल
Thu, 19 Dec 2019 06:38 AM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 19 Dec 2019 06:38 AM IST
सार
- 100 के करीब हुई बुशफायर की घटनाएं, तीन लाख लीटर पानी की चोरी
- हेलिकॉप्टर के जरिये वाटर बॉम्बिंग का इस्तेमाल, 41.9 डिग्री पहुंचा औसत तापमान
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया में लगी आग (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में झाड़ियों में लगने वाली आग (बुशफायर) के खतरे को देखते हुए आपातकाल लागू कर दिया गया है। न्यू साउथ वेल्स की प्रमुख ने हालात देखते हुए बृहस्पतिवार को सात दिन का आपातकाल लगाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
बता दें कि न्यू साउथ वेल्स में हालात बेहद खतरनाक हैं। पूरे राज्य में बुशफायर की करीब 100 घटनाएं देखी गईं। सिडनी के चारों तरफ जंगलों में लगी आग की वजह से शहर में चारों तरफ घले और काले धुएं के बादल छाए हुए हैं। इसकी वजह से शहर में दृश्यता कम हो गई है।
विज्ञापन
इसके अलावा लगातार बढ़ता तापमान भी लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। इससे पहले मंगलवार ऑस्ट्रेलिया का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। सिडनी और आसपास के इलाकों का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा है। लोगों को सुरक्षित रहने की चेतावनी लगातार जारी की जा रही है।
विज्ञापन
वाटर बॉम्बर के जरिये आग बुझाने की कोशिश
झाड़ियों की आग को शांत करने के लिए हेलिकॉप्टर के जरिये वाटर बॉम्बिंग की जा रही है। न्यू साउथ वेल्स ऑस्ट्रेलिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला राज्य है। नवंबर और दिसंबर के महीने में यहां बहुत ज्यादा गर्मी पड़ती है, जिसकी वजह से आग लगने की घटनाएं काफी सामान्य हैं। दमकल विभाग के हजारों कर्मचारी इन घटनाओं पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।
तीन लाख लीटर पानी चोरी
पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के ज्यादातर इलाकों में जलाशय सूखने की कगार पर आ गए हैं। इस बीच चोरों ने न्यू साउथ वेल्स के एक सूखा प्रभावित इलाके से तीन लाख लीटर पानी (79 हजार गैलन) चुरा लिया। चोरों ने सिडनी से तीन घंटे की दूरी पर स्थित इवांस प्लेन में एक निजी प्रॉपर्टी से दो टैंकों के बराबर पानी चुरा लिया।
पुलिसकर्मियों का कहना है कि ऑस्ट्रेलिया में पिछले काफी समय से सूखे के हालात हैं। ऐसे में पिछले दो महीने से जंगलों में लगी आग और बारिश की कमी के चलते चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया है।
ऑस्ट्रेलिया में 41.9 डिग्री पहुंचा औसत तापमान
ऑस्ट्रेलिया में बृहस्पतिवार को लगातार दूसरा सबसे गर्म दिन रहा। देशभर में तापमान का औसत 41.9 डिग्री सेल्सियस रहा। जानकारी के मुताबिक, दक्षिण ऑस्ट्रेलिया में तापमान 50 डिग्री तक पहुंच सकता है। साथ ही 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली गर्म सूखी हवाओं की वजह से आग लगातार सिडनी की तरफ बढ़ रही है। फिलहाल करीब 2000 दमकलकर्मी आग बुझाने में लगे हैं।
मंगलवार रहा ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड सबसे गर्म दिन
इससे पहले मंगलवार ऑस्ट्रेलिया का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। मंगलवार का औसत अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस रहा। इसस पहले यहां अधिकतम तापमान सात जनवरी 2013 को 40.3 डिग्री सेल्सियस रहा था।