{"_id":"5c95b7a2bdec223c992753d0","slug":"bus-got-fir-in-china-26-people-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन: हेनान प्रांत में बस में लगी आग, 26 लोगों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन: हेनान प्रांत में बस में लगी आग, 26 लोगों की मौत
Sat, 23 Mar 2019 10:05 AM IST
Priyesh Mishra
भाषा, बीजिंग
भाषा, बीजिंग
Published by: Priyesh Mishra
Updated Sat, 23 Mar 2019 10:05 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
चीन के हुनान प्रांत में शुक्रवार को एक बस में आग लग जाने से 26 लोगों की मौत हो गई। सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ ने स्थानीय लोगों के हवाले से बताया कि हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई और 28 अन्य लोग झुलस गए।
विज्ञापन
घायलों को उपचार के लिए तीन अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें से पांच की हालत नाजुक बताई जाती है।
हेनान प्रांत की 59 सीटों वाली बस में शुक्रवार शाम उस समय अचानक आग लग गई जब वह चांगदे शहर की हांशोउ काउंटी में एक राजमार्ग पर थी। बस में 53 यात्री, दो बस चालक और एक टूर गाइड था।
विज्ञापन
दोनों चालकों को हिरासत में ले लिया गया है और इस बात की जांच की जा रही है कि हादसा किस वजह से हुआ। इस हादसे से एक दिन पहले पूर्वी चीन में एक रासायनिक संयंत्र में भीषण विस्फोट हो जाने से 64 लोगों की मौत हो गई थी और 640 लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन