{"_id":"60bc326181e280120b6159b1","slug":"burkina-faso-attackers-entered-the-village-last-night-and-killed-100-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुर्किना फासो : हमलावरों ने रात को गांव में घुसकर 100 लोगों को मारा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बुर्किना फासो : हमलावरों ने रात को गांव में घुसकर 100 लोगों को मारा
Sun, 06 Jun 2021 07:56 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, ओगादोगु
एजेंसी, ओगादोगु
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sun, 06 Jun 2021 07:56 AM IST
सार
- बुर्किना फासो सरकार ने 72 घंटे के राष्ट्रीय शोक की घोषणा करते हुए हमलावरों की इस वारदात को आतंकी घटना बताया। घटना की जांच जारी है।
विज्ञापन
बुर्किना फासो में लोग
- फोटो : Burkina Faso Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरी बुर्किना फासो के एक गांव में रात को घुसे हमलावरों ने छापेमारी की और 100 नागरिकों की हत्या कर दी। इस घटना को बीते वर्षो में देश का सबसे घातक हमला बताया जा रहा है। सरकार ने बताया हमलावरों ने नाइजर की सीमा से सटे याघा प्रांत के सोल्हान गांव में इस दर्दनाक घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
सरकार ने 72 घंटे का राष्ट्रीय शोक घोषित किया, जांच जारी
उन्होंने इस खून-खराबे के अलावा घरों व बाजारों को भी जला दिया। सरकार ने 72 घंटे के राष्ट्रीय शोक की घोषणा करते हुए हमलावरों की इस वारदात को आतंकी घटना बताया। घटना की जांच जारी है। हालांकि अभी किसी ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली। पश्चिम अफ्रीका के साहेल क्षेत्र में अलकायदा और इस्लामिक स्टेट से जुड़े जिहादियों के हमले साल की शुरुआत से तेजी से बढ़े हैं।
विज्ञापन