{"_id":"5b9a33fe867a557f6249fabf","slug":"burkha-clad-women-were-quarreling-on-roadside-in-riyadh-whose-video-goes-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो: बुर्के में महिलाओं की लड़ाई, गोद से गिरा बच्चा लेकिन लड़ती रही मां ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
वीडियो: बुर्के में महिलाओं की लड़ाई, गोद से गिरा बच्चा लेकिन लड़ती रही मां
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 13 Sep 2018 03:31 PM IST
विज्ञापन
सऊदी अरब की राजधानी रियाद में पांच महिलाओं का एक वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पांचों महिलाएं आपस में लड़ते हुए नजर आ रही हैं। एक महिला के हाथ में बच्चा है। इसके बावजूद वह उस जमीन पर छोड़कर हाथापाई में जुटी रहती है। हालांकि यह साफ नहीं है कि इन महिलाओं के बीच किस बात को लेकर लड़ाई हो रही है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पांचों महिलाएं बुर्के में किनारे से कहीं जा रही हैं। इसी बीच अचानक उनमें किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो जाता है। बात इतनी बढ़ती है कि मारपीट तक पहुंच जाती है। लड़ाई के दौरान बच्चा मां की गोद से नीचे गिर जाता है। वह उसे दोबारा गोद में लेने की कोशिश करती है और ऐसे में वह 3-4 बार नीचे गिर जाता है। इस दौरान मां लगातार लड़ाई में जुड़ी रहती है।
विज्ञापन
इस वीडियो को किसी शख्स ने यूट्यूब पर अपलोड किया है। ऐसा लग रहा है कि वीडियो को रास्ते से गुजर रहे किसी यात्री ने बनाया है। सड़क किनारे लड़ती हुईं इन महिलाओं को आसपास से गुजरती हुईं गाड़ियों से कोई फर्क पड़ती हुआ नहीं दिख रहा है। वह आपस में लड़ने में मशगूल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन