फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bulgaria closer to early election as coalition talks fail

बुल्गारिया: संसद में बहुमत हासिल करने में विफल रही सुधारवादी पार्टी, फिर चुनाव के करीब पहुंचा देश

Mon, 09 Jan 2023 08:29 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सोफिया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सोफिया Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 09 Jan 2023 08:29 PM IST
सार

नामित प्रधानमंत्री निकोले डेनकोव प्रस्तावित सुधारों को मंजूरी देने और आवंटित सात दिन की समय अवधि के भीतर एक कार्यशील गठबंधन बनाने के लिए खंडित संसद को समझाने में विफल रहे। 

विज्ञापन
Bulgaria closer to early election as coalition talks fail
Nikolay Denkov - फोटो : Social Media

विस्तार

बुल्गारिया में सोमवार को सुधारवादी पार्टी नई सरकार बनाने के लिए संसद में बहुमत हासिल करने में विफल रही। इसके साथ ही देश अब एक और चुनाव के करीब पहुंच गया है। अब बुल्गारियाई राष्ट्रपति रुमेन रादेव को तय करना है कि वह अगली बार सरकार बनाने का मौका किसे देंगे।

विज्ञापन


नामित प्रधानमंत्री निकोले डेनकोव प्रस्तावित सुधारों को मंजूरी देने और आवंटित सात दिन की समय अवधि के भीतर एक कार्यशील गठबंधन बनाने के लिए खंडित संसद को समझाने में विफल रहे। नामित प्रधानमंत्री के पास सरकार बनाने का प्रस्ताव देने के लिए सात दिन का समय होता है, जिसे साधारण बहुमत से संसद में समर्थन की जरूरत होती है। 
विज्ञापन


दक्षिणपंथी जीईआरबी पार्टी सरकार नहीं बना सकी, इसलिए रादेव को अब किसी तीसरे पक्ष को जनादेश देना होगा। अगर तीसरा पक्ष भी सरकार बनाने में असफल होता है, तो वह संसद को भंग कर देंगे और आकस्मिक चुनाव के लिए तारीख तय करेंगे। यह देश में दो साल के भीतर पांचवां चुनाव होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्लेषकों को आशंका है कि नए चुनावों के परिणाम भी वैसे ही (एक समान) हो सकते हैं और राजनीतिक प्रदर्शन जारी रह सकते हैं, जिसने 2020 से देश को जकड़ रखा है। न्यायपालिका में सुधार और भ्रष्टाचार विरोधी प्रभावी कार्रवाइयों की मांग के लिए हजारों बल्गेरियाई देशव्यापी रैलियों में शामिल हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed