{"_id":"63bc2be1c920e358e406badc","slug":"bulgaria-closer-to-early-election-as-coalition-talks-fail","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुल्गारिया: संसद में बहुमत हासिल करने में विफल रही सुधारवादी पार्टी, फिर चुनाव के करीब पहुंचा देश","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बुल्गारिया: संसद में बहुमत हासिल करने में विफल रही सुधारवादी पार्टी, फिर चुनाव के करीब पहुंचा देश
Mon, 09 Jan 2023 08:29 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सोफिया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सोफिया
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 09 Jan 2023 08:29 PM IST
सार
नामित प्रधानमंत्री निकोले डेनकोव प्रस्तावित सुधारों को मंजूरी देने और आवंटित सात दिन की समय अवधि के भीतर एक कार्यशील गठबंधन बनाने के लिए खंडित संसद को समझाने में विफल रहे।
विज्ञापन
Nikolay Denkov
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुल्गारिया में सोमवार को सुधारवादी पार्टी नई सरकार बनाने के लिए संसद में बहुमत हासिल करने में विफल रही। इसके साथ ही देश अब एक और चुनाव के करीब पहुंच गया है। अब बुल्गारियाई राष्ट्रपति रुमेन रादेव को तय करना है कि वह अगली बार सरकार बनाने का मौका किसे देंगे।
विज्ञापन
नामित प्रधानमंत्री निकोले डेनकोव प्रस्तावित सुधारों को मंजूरी देने और आवंटित सात दिन की समय अवधि के भीतर एक कार्यशील गठबंधन बनाने के लिए खंडित संसद को समझाने में विफल रहे। नामित प्रधानमंत्री के पास सरकार बनाने का प्रस्ताव देने के लिए सात दिन का समय होता है, जिसे साधारण बहुमत से संसद में समर्थन की जरूरत होती है।
विज्ञापन
दक्षिणपंथी जीईआरबी पार्टी सरकार नहीं बना सकी, इसलिए रादेव को अब किसी तीसरे पक्ष को जनादेश देना होगा। अगर तीसरा पक्ष भी सरकार बनाने में असफल होता है, तो वह संसद को भंग कर देंगे और आकस्मिक चुनाव के लिए तारीख तय करेंगे। यह देश में दो साल के भीतर पांचवां चुनाव होगा।
विज्ञापन
विश्लेषकों को आशंका है कि नए चुनावों के परिणाम भी वैसे ही (एक समान) हो सकते हैं और राजनीतिक प्रदर्शन जारी रह सकते हैं, जिसने 2020 से देश को जकड़ रखा है। न्यायपालिका में सुधार और भ्रष्टाचार विरोधी प्रभावी कार्रवाइयों की मांग के लिए हजारों बल्गेरियाई देशव्यापी रैलियों में शामिल हुए थे।