फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Buddhist monk chops off his own head to please Buddha and reincarnate as a 'higher spiritual being'

अजब: बुद्ध को 'प्रसन्न' करने के लिए भिक्षु ने काट दिया अपना सिर, कहता था- होगा मेरा पुनर्जन्म

Tue, 20 Apr 2021 01:28 PM IST
वर्तिका तोलानी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 20 Apr 2021 01:28 PM IST
सार

मेरिट अच्छी करने और अपने नए जीवन में अध्यात्म के नए स्तर को छूने और निर्वाण को प्राप्त करने का मौका पाने के लिए 68 वर्षीय थम्माकोर्न वांगप्रीचा ने उठाया यह कदम।

विज्ञापन
Buddhist monk chops off his own head to please Buddha and reincarnate as a 'higher spiritual being'
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उच्च आध्यात्मिक के रूप में पुनर्जन्म लेने की आस में एक बौद्ध भिक्षु ने भगवान बुद्ध की चरणों में अपने ही सिर की बलि चढ़ा दी। थाईलैंड में रहने वाले 68 वर्षीय थम्माकोर्न वांगप्रीचा कथित तौर पर पिछले पांच वर्षों से विचित्र अनुष्ठान बलिदान की योजना बना रहे थे।

विज्ञापन

उनका मानना था कि भगवान बुद्ध के लिए अपने आपको त्यागने से उनकी मेरिट अच्छी होगी और उन्हें अपने नए जीवन में अध्यात्म के नए स्तर को छूने और निर्वाण को प्राप्त करने का मौका मिलेगा। बता दें बौद्ध धर्म में मेरिट एक ऐसी ऊर्जा को कहा जाता है जो अच्छे काम करने से प्राप्त होती है। इसे मोक्ष की राह से भी जोड़कर देखा जाता है।  

विज्ञापन

थम्माकोर्न वांगप्रीचा गत 11 वर्षाें से उत्तर-पूर्वी थाईलैंड के एक मंदिर में सेवा कर रहे थे। उनके पार्थिव शरीर को सबसे पहले उनके भतीजे बूनचर्ड बूनरोड ने देखा था। बूनरोड काे वांगप्रीचा का एक पत्र भी मिला था। इस पत्र में लिखा था कि मैं भगवान बुद्ध को अपना शरीर और आत्मा समर्पित करना चाहता था ताकि प्रभु मुझे अगले जन्म में एक उच्च आध्यात्मिक के रूप में दुनिया में वापस भेज सकें। मैं पिछले पांच सालों से इसकी योजना बना रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें मौत का कारण पता लगाने के लिए पुलिस ने बौद्ध भिक्षु का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार वांगप्रीचा ने अन्य पुजारियों को बताया था कि वे जल्द ही मंदिर से अपनी सेवाएं खत्म करने वाले हैं। किंतु कैसे, उन्होंने इस बात की जानकारी नहीं दी थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed