{"_id":"63d3dd8af88304008148715b","slug":"british-sikh-engineer-navjot-sahni-honored-with-pm-rishi-sunak-award-points-of-light-2023-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UK: ब्रिटिश सिख इंजीनियर नवजोत साहनी ‘प्वाइंट्स ऑफ लाइट अवार्ड’ से सम्मानित, इस आविष्कार के लिए मिला पुरस्कार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
UK: ब्रिटिश सिख इंजीनियर नवजोत साहनी ‘प्वाइंट्स ऑफ लाइट अवार्ड’ से सम्मानित, इस आविष्कार के लिए मिला पुरस्कार
Fri, 27 Jan 2023 07:50 PM IST
शिव शरण शुक्ला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Fri, 27 Jan 2023 07:50 PM IST
सार
नवजोत साहनी ने करीब चार साल पहले अपनी वाशिंग मशीन परियोजना तैयार की थी। उनकी बनाई वाशिंग मशीन को हाथ से चलाया जा सकता है। इस मशीन के जरिए बिजली की काफी हद तक बचत की जा सकती है।
विज्ञापन
ब्रिटिश सिख इंजीनियर नवजोत साहनी।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटेन में एक ब्रिटिश सिख इंजीनियर को प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के ‘प्वाइंट्स ऑफ लाइट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। ये सम्मान उन्हें हाथ से चलने वाली वाशिंग मशीन बनाने के लिए दिया गया है। ब्रिटिश सिख इंजीनियर नवजोत साहनी ने ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक से सम्मानित होने के अनुभव को अकल्पनीय बताया है। उन्होंने कहा कि प्वाइंट्स ऑफ लाइट पुरस्कार प्राप्त करना और प्रधानमंत्री द्वारा सम्मानित किया जाना मेरे लिए ऐसी उपलब्धि है, जिसे मैं शब्दों में नहीं बयां कर सकता।
विज्ञापन
नवजोत साहनी ने करीब चार साल पहले अपनी वाशिंग मशीन परियोजना तैयार की थी। उनकी बनाई वाशिंग मशीन को हाथ से चलाया जा सकता है। इस मशीन के जरिए बिजली की काफी हद तक बचत की जा सकती है। उन्हें इस महीने की शुरुआत में सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन
ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक ने नवजोत साहनी को एक पत्र भी लिखा था। इसमें उन्होंने कहा, ‘आपने दुनियाभर में हजारों लोगों की मदद के लिए इंजीनियर के रूप में अपने पेशेवर कौशल का इस्तेमाल किया है जो बिजली से चलने वाली वाशिंग मशीन का खर्च नहीं उठा सकते।’
विज्ञापन
गौरतलब है कि प्वाइंट्स ऑफ लाइट पुरस्कार पाने वाले ब्रिटिश सिख इंजीनियर नवजोत साहनी का जन्म लंदन में हुआ था। उन्होंने वैक्यूम क्लीनर के लिए मशहूर कंपनी डायसन में भी काम किया है। उनका कहना है कि वे वंचित वर्गों के जीवन को गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए अपने कौशल का उपयोग करना चाहते हैं। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया है कि इस वाशिंग मशीन ने ऐसे 1,000 से अधिक परिवारों को लाभ पहुंचाया है, जो कम विकसित देशों या शरणार्थी शिविरों में रहते हैं और उन्हें बिजली से चलने वाली वाशिंग मशीन का लाभ नहीं मिल पाता।