{"_id":"6225520d9bc36f608c653167","slug":"british-royalty-showed-an-unseen-picture-of-diana","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंदन : ब्रिटिश राजघराने ने दिखाई डायना की अनदेखी तस्वीर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
लंदन : ब्रिटिश राजघराने ने दिखाई डायना की अनदेखी तस्वीर
Mon, 07 Mar 2022 06:00 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, लंदन।
एजेंसी, लंदन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 07 Mar 2022 06:00 AM IST
सार
राजघराने के मुताबिक, डायना इस चित्र को अपनी विशिष्ट फोटोग्राफिक पहचान बनाना चाहती थीं।
विज्ञापन
राजकुमारी डायना की अनदेखी तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटिश राजघराने ने दिवंगत राजकुमारी डायना की अब तक अनदेखी दुर्लभ तस्वीर अब सार्वजनिक की है। 'लाइफ थ्रू ए रॉयल लेंस' शीर्षक के साथ डायना की इस तस्वीर को लंदन के केनसिंग्टन पैलेस में प्रदर्शित किया गया है। यह चित्र 1988 में मशहूर फोटोग्राफर डेविड बेली ने लिया था। मोनोक्रोम तस्वीर में करीब 27 वर्ष की डायना बेहद आकर्षक लग रही हैं।
विज्ञापन
1987 में बेली ने खींची थी
- डायना ने अपनी यह तस्वीर खींचने के लिए खुद बेली को पैलेस में आमंत्रित किया था।
- बेली तब तक एंडी वारहोल, ट्विगी और द बीटल्स सहित कई मशहूर हस्तियों की तस्वीरें खींच चुके थे।
- राजघराने के मुताबिक, डायना इस चित्र को अपनी विशिष्ट फोटोग्राफिक पहचान बनाना चाहती थीं।
- तस्वीर की तुलना दो महीने पहले डचेज ऑफ कैम्ब्रिज केट मिडलटन के 40वें जन्मदिन पर जारी तीन तस्वीरों में से एक से की जा रही है। इसमें केट ने अपनी दिवंगत सास डायना की हीरे और मोतियों की सफेद झालरदार पोशाक पहन रखी है।
विज्ञापन