फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   British researcher claims to have excavated what was the childhood home of Jesus Christ, in a new book

ब्रिटिश शोधकर्ता ने 'ईसा मसीह के बचपन के घर' का पता लगाया!

Tue, 24 Nov 2020 02:11 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: देव कश्यप Updated Tue, 24 Nov 2020 02:11 AM IST
विज्ञापन
British researcher claims to have excavated what was the childhood home of Jesus Christ, in a new book
Stone and mortar dwelling - फोटो : Archaeologist Professor Ken Dark

एक ब्रिटिश शोधकर्ता ने अपनी नई किताब में दावा किया है कि इस्राइल के नजारेथ में सिस्टर्स ऑफ नजारेथ कॉन्वेंट की खुदाई के दौरान जो घर मिला है, वह ईसा मसीह के बचपन का घर था।

विज्ञापन


ब्रिटेन के बर्कशायर में स्थित रीडिंग विश्वविद्यालय के एक पुरातत्वविद् प्रोफेसर केन डार्क ने इस्राइल के नाजारेथ में नजारेथ कॉन्वेंट के ननों (सिस्टर्स) के अधीन पहली शताब्दी के आवास के अवशेष का अध्ययन करते हुए 14 साल बिताए हैं।
विज्ञापन

 

पत्थर और चूने के गारे से बने आवास, जिसे पहली बार 1880 के दशक में खोला गया था, को आंशिक रूप से एक चूना पत्थर की पहाड़ी को काटकर बनाया गया था। जिसे एक कुशल कारीगर- जोसफ, यीशु के पिता ने बनाया था। जिन ननों के पास इस कॉन्वेंट का स्वामित्व था, उन्होंने 1930 तक इसकी खुदाई करवाई थी, इस विश्वास में कि यह यीशु के बचपन का घर था। उनकी यह सोच 1888 में एक प्रसिद्ध बाइबिल विद्वान विक्टर गुइरिन के दावे पर आधारित था, लेकिन इसका प्रमाण कभी नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

जीसस के पुजारी द्वारा 1936 और 1964 के बीच इस स्थल पर अधिक उत्खनन कार्य किया गया था, जिसके बाद इसे 'विद्वानों द्वारा लगभग भुला दिया गया'। उस दौरान इसे लेकर किसी स्कॉलर या पुरातत्वविद् ने दिलचस्पी नहीं दिखाई, फिर 2006 में प्रोफेसर केन डार्क ने इसे लेकर एक नई परियोजना शुरू की। 



उन्होंने 2015 में खुदाई स्थल के प्रारंभिक निष्कर्षों के आधार पर एक लेख प्रकाशित किया, जिसमें उस घर को उन्होंने मैरी और जोसेफ के घर के रूप में पहचान का सुझाव दिया।  इसके बाद के विश्लेषणों से पुष्टि हुई कि यह घर पहली शताब्दी से पहले का है, जो इस सुझाव को मजबूत करता है कि यह वास्तव में यीशु का घर था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed