फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   British Prime Minister Rishi Sunak Met Ukraine President Volodymyr Zelenskyy in Kyiv

Ukraine: राष्ट्रपति जेलेंस्की से कीव में मिले ऋषि सुनक, ब्रिटिश PM बनने के 24 दिन बाद दौरा, सैन्य सहायता देंगे

Sat, 19 Nov 2022 07:27 PM IST
रोहित राज इंटरनेशनल डेस्क, अमर उजाला, कीव
इंटरनेशनल डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: रोहित राज Updated Sat, 19 Nov 2022 07:27 PM IST
सार

रूस से जारी युद्ध के बीच यूक्रेन को अंतरराष्ट्रीय समर्थन मिलना जारी है। अलग-अलग देशों के राष्ट्राध्यक्ष यूक्रेन की राजधानी कीव का दौरा कर चुके हैं। अब ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने भी कीव का दौरा किया है। उनका यह दौरा पीएम पद ग्रहण करने के 24 दिन बाद ही आया है।

विज्ञापन
British Prime Minister Rishi Sunak Met Ukraine President Volodymyr Zelenskyy in Kyiv
ऋषि सुनक और जेलेंस्की - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रूस से जारी युद्ध के बीच यूक्रेन को अंतरराष्ट्रीय समर्थन मिलना जारी है। अलग-अलग देशों के राष्ट्राध्यक्ष यूक्रेन की राजधानी कीव का दौरा कर चुके हैं। अब ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने भी कीव का दौरा किया है। उनका यह दौरा पीएम पद ग्रहण करने के 24 दिन बाद ही आया है।
विज्ञापन


रूस से जारी युद्ध के बीच यूक्रेन को अंतरराष्ट्रीय समर्थन मिलना जारी है। अलग-अलग देशों के राष्ट्राध्यक्ष यूक्रेन की राजधानी कीव का दौरा कर चुके हैं। अब ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने भी कीव का दौरा किया है। शनिवार को उन्होंने राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात की और यूक्रेन को पूरे समर्थन का भरोसा दिया।
विज्ञापन


ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद ग्रहण करने के 24 दिन बाद यूक्रेन पहुंचे सुनक ने साफ किया कि वह अपने पूर्ववर्तियों की यूक्रेन की मदद की नीति से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा, वह यूक्रेन को नया एयर डिफेंस पैकेज देंगे, जिसमें मिले हथियारों से यूक्रेनी सेना पलक झपकते ही रूसी ड्रोन मार गिराएगी और मिसाइलों को बर्बाद कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनक ने कहा, यह आजादी की लड़ाई
सुनक ने कहा, ब्रिटेन जानता है कि यह आजादी के लिए लड़ाई है। इसलिए हम हर तरह से यूक्रेन के साथ हैं। उन्होंने कहा है कि ब्रिटेन जल्द ही यूक्रेन को छह करोड़ डॉलर की सैन्य सहायता देगा। इसमें एंटी एयरक्राफ्ट गन और आकाश में ड्रोन को ढूंढ़कर उसे नष्ट करने की तकनीक भी होगी। इससे रूसी मिसाइलों को भी आकाश में नष्ट किया जा सकेगा।

मानवीय मदद बढ़ाएंगे
सुनक ने कहा, यूक्रेनी सुरक्षा बल रूसी सेना को जमीन पर पीछे धकेलने में कामयाब रहे हैं लेकिन आकाश से नागरिकों और उनके हित वाले स्थानों पर हमले जारी हैं। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने कहा, ठंडक के मौसम में यूक्रेनी नागरिकों को होने वाली मुश्किलों की भी हमें चिंता हैं, हम उनके लिए मानवीय मदद बढ़ाएंगे।


जेलेंस्की ने आभार जताया
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने सुनक से मुलाकात का वीडियो इंटरनेट मीडिया में पोस्ट किया है। जेलेंस्की ने ब्रिटेन के लगातार समर्थन के लिए आभार जताया है। कहा है कि आप जैसे मित्रों के सहयोग से यूक्रेन को युद्ध में अपनी जीत का भरोसा है-हम अपनी आजादी को बचाए रखने में कामयाब होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed