फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   British Prime Minister Boris Johnson independent ethics adviser Lord Christopher Geidt resigned in wake of partygate

Partygate Case: पीएम बोरिस जॉनसन के स्वतंत्र नीति सलाहकार लॉर्ड गेइट ने दिया इस्तीफा, जानें क्या है पूरा मामला

Thu, 16 Jun 2022 06:13 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 16 Jun 2022 06:13 PM IST
सार

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के स्वतंत्र नीति सलाहकार लॉर्ड गेइट ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। लॉर्ड क्रिस्टोफर गीड्ट ने बुधवार शाम जॉनसन को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

विज्ञापन
British Prime Minister Boris Johnson independent ethics adviser Lord Christopher Geidt resigned in wake of partygate
बोरिस जॉनसन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के स्वतंत्र नीति सलाहकार लॉर्ड गेइट ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। लॉर्ड क्रिस्टोफर गीड्ट ने बुधवार शाम जॉनसन को अपना इस्तीफा सौंप दिया। उन्होंने ये फैसला कोरोना के कारण लागू लॉकडाउन के दौरान डाउनिंग स्ट्रीट में हुए पार्टीगेट मामले में दिया। यह कहे जाने के बाद कि पार्टीगेट के मुद्दे पर बोरिस के मंत्रिस्तरीय नियमों के उल्लंघन पर सवाल उठाना सही था। नीति सलाहकार लॉर्ड गेइट का यह फैसला सामने आया है। 

विज्ञापन


बोरिस जॉनसन के स्वतंत्र नीति सलाहकार लॉर्ड गेइट ने बिना किसी कारण के अपने पद को छोड़ने को सही ठहराया है। साथ ही डाउनिंग स्ट्रीट ने अभी तक इस बारे में विस्तार से नहीं बताया है। गेइट ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि अफसोस के साथ मुझे लगता है कि यह सही है कि मैं मंत्रियों के हितों पर स्वतंत्र सलाहकार के पद से इस्तीफा दे रहा हूं। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि उनसे पहले सर एलेक्स एलन इस पद पर थे। साल 2020 में ब्रिटेन में गृहमंत्री प्रीति पटेल द्वारा उन्हें डराने-धमकाने के आरोप को पीएम बोरिस जॉनसन  द्वारा खारिज किए जाने के बाद उन्होंने अपना पद त्याग दिया था। इसके अलावा पिछले सप्ताह ब्रिटिश प्रधान मंत्री के भ्रष्टाचार विरोधी चैंपियन जॉन पेनरोज़ ने भी इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वतंत्र नीति सलाहकार लॉर्ड गेइट के इस्तीफे को लेकर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री आवास डाउनिंग स्ट्रीट ने बयान जारी किया है। डाउनिंग स्ट्रीट द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि लॉर्ड गेइट का इस तरह से अचानक इस्तीफा देना आश्चर्य की बात है। इसमें यह भी कहा गया है कि बीते सोमवार को अभी सोमवार को ही लॉर्ड गेइट छह महीने तक अपने रूकने की बात कर रहे थे। 

खबरों के मुताबिक, डाउनिंग स्ट्रीट में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाली पार्टियों पर वरिष्ठ सरकारी अधिकारी सू ग्रे की रिपोर्ट प्रकाशित होने के बाद उन्होंने पिछले महीने यह धमकी दी थी कि अगर जॉनसन अपने इस किए के लिए सार्वजनिक रूप से बयान जारी नहीं किया, तो वह पद त्याग देंगे।


उनके इस्तीफे को लेकर उप प्रधान मंत्री डॉमिनिक रैब ने कहा कि वह इस्तीफे के पीछे के विवरण से अनजान थे और डाउनिंग स्ट्रीट बाद में एक अपडेट प्रदान करेगा। वहीं, उनके इस्तीफे के बाद विपक्ष ने पार्टीगेट मामले में पीएम बोरिस जॉनसन को घेरना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed