{"_id":"65309ce1580b8508da0439b7","slug":"british-pm-rishi-sunak-visit-israel-meet-benjamin-netanyahu-amid-hamas-war-gaza-conflict-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Israel Hamas War: युद्ध के बीच आज इस्राइल पहुंचेंगे ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक, नेतन्याहू से करेंगे मुलाकात","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Israel Hamas War: युद्ध के बीच आज इस्राइल पहुंचेंगे ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक, नेतन्याहू से करेंगे मुलाकात
Thu, 19 Oct 2023 08:47 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 19 Oct 2023 08:47 AM IST
सार
इस्राइल दौरे से पहले ब्रिटिश पीएम ने एक बयान में कहा कि 'हर नागरिक की मौत एक त्रासदी है। हमास के आतंकी हमले में कई लोगों की जान जाना भयानक है।'
विज्ञापन
ऋषि सुनक
- फोटो : ट्विटर/ऋषि सुनक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्राइल और हमास के बीच जारी युद्ध के बीच ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक गुरुवार को इस्राइल पहुंचेंगे। ऋषि सुनक इस्राइल में पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और राष्ट्रपति इसाक हर्जोग से मुलाकात करेंगे। गौरतलब है कि इससे पहले 18 अक्तूबर को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी इस्राइल का दौरा किया था और इस्राइल के प्रति अपना पूरा समर्थन जताया था।
ब्रिटिश पीएम बोले- यह अहम समय
ब्रिटिश के प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, ऋषि सुनक बेंजामिन नेतन्याहू से मिलकर समर्थन देंगे और गाजा और इस्राइल में हमास के हमले में मारे गए लोगों के प्रति अपनी संवेदनाएं जाहिर करेंगे। इस्राइल दौरे से पहले ब्रिटिश पीएम ने एक बयान में कहा कि 'हर नागरिक की मौत एक त्रासदी है। हमास के आतंकी हमले में कई लोगों की जान जाना भयानक है।' बीते मंगलवार को गाजा में एक अस्पताल हुए हमले में 500 से ज्यादा फलस्तीनी नागरिकों की मौत हो गई। इसे लेकर ऋषि सुनक ने कहा कि 'यह एक अहम समय है, जिसमें इस क्षेत्र और दुनिया के नेताओं को साथ आने की जरूरत है और यह कोशिश करनी चाहिए कि यह संघर्ष और ज्यादा ना बढ़े।' ब्रिटिश पीएम ने इस बात का आश्वासन दिया कि जब सुलह की कोशिशें होंगी तो ब्रिटेन इस पहल के लिए सबसे आगे होगा।
बीते हफ्ते ब्रिटिश विदेश मंत्री ने भी किया था इस्राइल का दौरा
बीती सात अक्तूबर को इस्राइल पर किए गए हमास के हमले में मारे गए लोगों में सात ब्रिटिश नागरिक भी थे। वहीं नौ ब्रिटिश नागरिक अभी भी लापता है। माना जा रहा है कि लापता लोग हमास के कब्जे में हैं। ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक के इस्राइल दौरे से पहले बीते हफ्ते ब्रिटेन के विदेश मंत्री जेम्स क्लेवरली ने भी इस्राइल का दौरा किया था। क्लेवरली इस्राइल के अलावा मिस्त्र, तुर्किये और कतर के भी दौरे पर गए थे। इस दौरान इस्राइल हमास के बीच जारी युद्ध के शांतिपूर्ण समाधान पर चर्चा की गई। ब्रिटेन की सरकार ने कहा कि ये तीनों देश इस विवाद के समाधान में बेहद अहम हैं। साथ ही गाजा में मानवीय संकट को सुलझाने और अगवा किए गए लोगों को छुड़वाने के लिए भी ये तीनों देश अहम साबित होंगे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन