फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   British Parliament: Called to Elon Musk, asked how will you run Twitter, Germany brought Meta under strict legal framework

ब्रिटिश संसद : एलन मस्क को भेजा बुलावा, पूछा- बताओ ट्विटर कैसे चलाओगे, जर्मनी मेटा को सख्त कानूनी दायरे में लाया

Thu, 05 May 2022 05:27 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, लंदन/बर्लिन। 
एजेंसी, लंदन/बर्लिन।  Published by: योगेश साहू Updated Thu, 05 May 2022 05:27 AM IST
विज्ञापन
British Parliament: Called to Elon Musk, asked how will you run Twitter, Germany brought Meta under strict legal framework
ट्विटर को एलन मस्क ने खरीदा - फोटो : Twitter @iSachinDeshwal/ Pixabay

एलन मस्क को ब्रिटिश संसद की समिति ने बुधवार को बुलावा भेजा है। उन्हें संसद को बताना होगा कि वे ट्विटर को कैसे चलाएंगे और क्या बदलाव करेंगे। समिति ब्रिटेन में ऑनलाइन सुरक्षा के कानून के ड्राफ्ट का मूल्यांकन कर रही है। समिति के मुताबिक, मस्क ने सभी ट्विटर यूजर्स को वेरीफाई करने की इच्छा जताई थी, सरकार भी यही सोच रखती है।

विज्ञापन


इससे फर्जी अकाउंट्स खत्म होंगे। इसी समिति ने 2018 में फेसबुक (अब मेटा) के सीईओ मार्क जुकरबर्ग को भी बुलाया था। तब फेसबुक पर फर्जी खबरें फैलाने के आरोपों से घबराए जुकरबर्ग ने आने से इनकार कर दिया था। संसद के बुलावे पर मस्क ने ईमेल किया कि ‘फिलहाल कोई जवाब देना जल्दबाजी होगी। बुलावा मेरे लिए सम्मान की बात है लेकिन अभी ट्विटर की खरीद शुरुआत चरण में है। शेयरधारकों की वोटिंग भी बाकी है।’ 
विज्ञापन


मेटा के बाजार पर प्रभाव को नियंत्रित करेगी जर्मन सरकार
प्रतिस्पर्धा की स्वतंत्रता के लिए जर्मन सरकार के कार्टल ऑफिस ने बुधवार को कहा कि मेटा प्लेटफॉर्म पूरे बाजार की प्रतियोगिता पर गहरा प्रभाव डाल सकता है। उसे प्रभावशाली कंपनी करार देकर एजेंसी सख्ती के दायरे में ले आई है। वह बाजार पर मेटा के प्रभुत्व को नियंत्रित कर पाएगी। तीन प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम मेटा के अधीन हैं। इनसे कंपनी सोशल मीडिया के विज्ञापनों पर प्रभुत्व बनाए रखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेटा बोली, हर कानून मानेंगे
सख्ती से डरी मेटा ने सभी कानून मानने की बात कही। उसके प्रवक्ता ने कहा कि कार्टल ऑफिस के निष्कर्षों से कंपनी सहमत नहीं है, लेकिन सभी सेवाएं जारी रखेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed