{"_id":"5d7e907e8ebc3e93af0f4917","slug":"british-mp-said-jammu-and-kashmir-is-an-integral-part-of-india-pakistan-leaves-pok","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटिश सांसद का पाक को जवाब- जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग, पीओके छोड़े पाकिस्तान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रिटिश सांसद का पाक को जवाब- जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग, पीओके छोड़े पाकिस्तान
Mon, 16 Sep 2019 12:56 AM IST
Nilesh Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Nilesh Kumar
Updated Mon, 16 Sep 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
bob blackman mp
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा हटाए जाने से बौखलाए पाकिस्तान को ब्रिटेन के एक सांसद ने करारा जवाब दिया है। ब्रिटिश सांसद बॉब ब्लैकमैन ने मुखर और स्पष्ट लहजे में पाकिस्तान को कहा है कि पाक के कब्जे वाला कश्मीर (पीओके) भारत का अभिन्न अंग है। पाकिस्तान को इसे खाली करना चाहिए।
विज्ञापन
ब्रिटेन में रह रहे कश्मीरी पंडितों के एक कार्यक्रम ‘बलिदान दिवस’ को संबोधित करते हुए ब्लैकमैन ने कश्मीर मसले पर दुनियाभर में रोना रोने वाले पाकिस्तान की आलोचना भी की। उन्होंने कहा, पूरा जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। पाकिस्तान को पीओके को खाली करना चाहिए।
विज्ञापन
उत्तरी लंदन से सांसद ब्लैकमैन ने कहा, जो लोग कश्मीर पर संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के प्रस्ताव का पालन करने की बात करते हैं, वे यूएन के पहले प्रस्ताव को नजरअंदाज कर रहे हैं, जिसमें साफ तौर पर कहा गया है कि पीओके जम्मू-कश्मीर का हिस्सा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इसे जम्मू-कश्मीर में मिलाने के लिए पाकिस्तानी फौज को पीओके खाली कर देना चाहिए। कार्यक्रम का आयोजन कश्मीरी पंडित कल्चरल सोसायटी और आल इंडिया कश्मीरी समाज (एआईकेएस) ने किया था।