फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   British MP Preeti Patel supports India's Operation Sindoor against terrorism News In Hindi

Priti Patel: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत को मिला ब्रिटिश सांसद का साथ, कहा- आतंक को जड़ से मिटाने का पूरा अधिकार

Thu, 08 May 2025 10:26 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 08 May 2025 10:26 AM IST
सार

ब्रिटिश सांसद प्रीति पटेल ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए भारत के आतंकवाद विरोधी कदमों का समर्थन किया। उन्होंने पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठनों की ओर ध्यान दिलाते हुए ब्रिटेन सरकार से भारत के साथ सुरक्षा सहयोग मजबूत करने की अपील की।

विज्ञापन
British MP Preeti Patel supports India's Operation Sindoor against terrorism News In Hindi
ब्रिटिश सांसद प्रीति पटेल - फोटो : ANI

विस्तार

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और तेज हो गया है। दुनियाभर से अलग-अलग प्रकार की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही है। इसी बीच ब्रिटेन की सांसद प्रीति पटेल ने आतंकियों के खिलाफ भारत के ऑपरेशन सिंदूर का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि भारत को अपनी रक्षा करने और आतंकवादी ढांचे को खत्म करने का पूरा अधिकार है। साथ ही उन्होंने आगाह किया कि पाकिस्तान में सक्रिय आतंकी गुट न केवल भारत बल्कि पश्चिमी देशों के लिए भी खतरा हैं।

विज्ञापन


उन्होंने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने ब्रिटिश संसद में बोलते हुए कहा कि यह एक बर्बर और अमानवीय हमला था, जिसमें 26 निर्दोष पर्यटकों को बेहद क्रूरता से मार डाला गया। उन्होंने ब्रिटिश सरकार से भारत के साथ आतंकवाद के खिलाफ सहयोग को और मजबूत करने की मांग की।

विज्ञापन

लश्कर-ए-तैयबा और हमास के संबंध पर जोर
ब्रिटिश सांसद प्रीति पटेल ने आगे लश्कर-ए-तैयबा और हमास के बीच संबंध की बात पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले का जिम्मेदार द रेसिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) लश्कर-ए-तैयबा का संगठन है, जिसकी हमास के साथ जुड़े होने की खबर है। प्रीति पटेल ने इस विषय में जानकारी उपलब्ध कराने की मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- US: ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में आए अमेरिकी सांसद, बोले- न्याय की खोज में भारत के साथ

ब्रिटेन की भूमिका पर उठाए सवाल
प्रीति पटेल ने आगे ब्रिटिश सरकार से पूछा कि क्या ब्रिटेन ने भारत को इस आतंकी हमले के बाद कोई खुफिया या सुरक्षा मदद दी है। उन्होंने पूछा कि क्या ब्रिटेन को इस हमले से पहले भारत की ओर से की गई किसी कार्रवाई की जानकारी दी गई थी और क्या दोनों देशों के बीच प्रत्यक्ष संवाद हुआ है। साथ ही उन्होंने यह भी जानना चाहा कि क्या ब्रिटिश सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि पाकिस्तान को दी जाने वाली कोई भी मदद आतंकी संगठनों के हाथ न लगे।


ये भी पढ़ें:- US: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान में तनाव बढ़ा, अमेरिकी सैन्य अधिकारी बोले- स्थिति पर बारीकी से नजर

प्रवासी समुदायों पर असर ना पड़ने की बात
इसके साथ ही अंत में सांसद प्रीति पटेल ने यह चिंता भी जताई कि भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव का असर ब्रिटेन में बसे भारतीय और पाकिस्तानी समुदायों पर न पड़े। उन्होंने यह भी पूछा कि भारत और पाकिस्तान में रहने वाले ब्रिटिश नागरिकों को किस तरह की अतिरिक्त वाणिज्यिक और कांसुलर सहायता दी जा रही है।

ऑपरेशन सिंदूर, एक नजर
गौरतलब है कि 6 से 7 मई की दरमियानी रात को 1:05 बजे से लेकर 1:30 बजे तक सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया। 25 मिनट के इस ऑपरेशन में 24 मिसाइलों के जरिए नौ आतंकी शिविरों को ध्वस्त कर दिया गया। इन नौ ठिकानों में से पांच पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में थे, वहीं चार पाकिस्तान में थे। इन ठिकानों में आतंकियों को भर्ती किया जाता था। उन्हें प्रशिक्षित किया जाता था। इतना ही नहीं भारतीय सेना के इस कार्रवाई में आतंकी मसूद अजहर के परिवार के दस लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed