फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US senator Supports operation sindoor said Indian government pursuit of justice

US: ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में आए अमेरिकी सांसद, बोले- न्याय की खोज में भारत के साथ

Thu, 08 May 2025 11:29 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 08 May 2025 11:29 AM IST
सार

अमेरिकी सांसद ने कहा कि 'अमेरिका को आतंकवाद के खिलाफ हमेशा अपने सहयोगियों के साथ खड़े होना चाहिए। यही वो समय है, जब भारत और अमेरिका को साथ मिलकर साझा चुनौतियों का सामना करना चाहिए।'

विज्ञापन
US senator Supports operation sindoor said Indian government pursuit of justice
पाकिस्तान में मिसाइल हमले के बाद ध्वस्त आतंकी ढांचा - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमेरिकी सांसदों ने भी भारत के ऑपरेशन सिंदूर के प्रति अपना समर्थन जताया है। अमेरिकी सीनेट के विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष जिम रीस ने पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए चलाए ऑपरेशन सिंदूर का समर्थन किया, लेकिन साथ ही भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष बढ़ने की आशंका के प्रति चिंता भी जाहिर की।  
विज्ञापन


जिम रीस बोले- न्याय की कोशिशों में भारत के साथ
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत मंगलवार और बुधवार की मध्य रात्रि पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकानों पर हमले किए। इन हमलों में कई आतंकियों के मारे जाने की खबर है। साथ ही आतंकी ढांचे को भी भारी नुकसान हुआ है। भारत ने यह कार्रवाई पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में की। बीती 22 अप्रैल को आतंकियों ने पहलगाम में 26 पर्यटकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। अमेरिकी सीनेटर जिम रीस ने सोशल मीडिया पर लिखा कि 'भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ता तनाव चिंताजनक है। मैं पहलगाम में हमलावरों के खिलाफ न्याय की भारत सरकार की कोशिशों का समर्थन करता हूं, लेकिन मैं दोनों पक्षों के नागरिकों के प्रति सावधानी और सम्मान का आग्रह करता हूं।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- हाल-ए-पाकिस्तान: अचानक हमला हो गया..10 से 15 मिसाइलें गिरीं; पाकिस्तानियों ने सुनाई भारत के हमले की आंखों-देखी
विज्ञापन
विज्ञापन


'आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब देना जरूरी'
भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद श्री थानेदार ने भी भारत की कार्रवाई का जोरदार समर्थन किया औऱ कहा कि भारत को अपने लोगों की रक्षा करने का पूरा अधिकार है। उन्होंने कहा कि अमेरिका को आतंकवाद के खिलाफ हमेशा अपने सहयोगियों के साथ खड़े होना चाहिए। यही वो समय है, जब भारत और अमेरिका को साथ मिलकर साझा चुनौतियों का सामना करना चाहिए और निर्दोष लोगों और लोकतांत्रिक सिद्धांतों, मानवाधिकारों और धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा करनी चाहिए। थानेदार ने कहा कि आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए और इसका मुंहतोड़ जवाब देना जरूरी है। 

ये भी पढ़ें- Opration Sindoor: पाकिस्तानी नेता बुरफत ने ऑपरेशन सिंदूर का किया पुरजोर समर्थन, बोले- देश आतंकवाद का प्रायोजक

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed