{"_id":"60209e098ebc3e4c670e88fe","slug":"british-mp-bob-blackman-pays-tribute-to-indian-ambassador-ravindra-mhatre-in-britain","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन : भारतीय राजदूत रविंद्र म्हात्रे को ब्रिटिश सांसद बॉब ब्लैकमैन ने दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रिटेन : भारतीय राजदूत रविंद्र म्हात्रे को ब्रिटिश सांसद बॉब ब्लैकमैन ने दी श्रद्धांजलि
Mon, 08 Feb 2021 07:42 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, लंदन
एजेंसी, लंदन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 08 Feb 2021 07:42 AM IST
विज्ञापन
ब्रिटिश सांसद बॉब ब्लैकमैन
- फोटो : twitter@BobBlackman
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूनाटेड किंगडम के सांसद बॉब ब्लैकमैन ने रविवार को भारतीय राजदूत रविंद्र हरेश्वर म्हात्रे को शृद्धांजलि दी। 1984 में जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के आतंकियों ने निर्दोष म्हात्रे की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
1984 में आतंकी गिरोह जेकेएलएफ ने बर्मिंघम में म्हात्रे का अपहरण कर की थी हत्या
उनके प्रति आदर प्रदर्शित करते हुए ब्लैकमैन ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘आज हम युवा भारतीय राजदूत रविंद्र हरेश्वर म्हात्रे को याद कर रहे हैं, जिनकी जेकेएलफ के आतंकियों ने 3 फरवरी 1984 को बर्मिंघम में अपहरण कर हत्या कर दी थी। रेस्ट इन पीस, ओमशांति।’
विज्ञापन
ब्लैकमैन ने बताया कि इन आतंकियों ने 10 लाख पौंड की फिरौती मांगी थी, बाद में छह फरवरी को उनकी हत्या कर दी थी। उनका शरीर बर्मिंघम में एक गली में पाया गया था। इस अपहरण से आतंकी मकबूल भट को छुड़ाने की भी साजिश थी, जिसने आतंकी गिरोह जेकेएलएफ बनाया था। भारत ने जेकेएलएफ को प्रतिबंधित कर रखा था, आतंकियों की मांग नहीं मानी गई, मकबूल भट को 11 फरवरी 1984 को फांसी पर लटका दिया गया।
विज्ञापन