फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   British Indian couple sentenced to 33 years imprisonment in Australia

UK: भारतवंशी जोड़े को ऑस्ट्रेलिया में 33 साल का कारावास, 30 मामलों में आरोप, भारत में भी हत्या का केस

Wed, 31 Jan 2024 05:04 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 31 Jan 2024 05:04 AM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया के साउथवार्क क्राउन कोर्ट में सोमवार को सुनवाई के बाद जूरी ने भारतीय मूल की आरती धीर (59) और कंवलजीत सिंह रायजादा (35) को निर्यात के 12 और मनी लॉन्ड्रिंग के 18 मामलों में दोषी माना है। कोर्ट ने मंगलवार को जोड़े को 33 साल के कारावास की सजा सुनाई है।

विज्ञापन
British Indian couple sentenced to 33 years imprisonment in Australia
Court Room - फोटो : Social Media

विस्तार

भारतीय मूल के एक ब्रिटिश जोड़े को ऑस्ट्रेलिया की एक अदालत ने ड्रग्स की तस्करी के आरोप में 33 साल के कारावास की सजा सुनाई है। यह वही जोड़ा है, जिसपर आरोप है कि उन्होंने गुजरात में अपने दत्तक पुत्र की हत्या की थी। भारत ने ब्रिटेन से इस जोड़े के प्रत्यर्पण की मांग भी की थी। अब ऑस्ट्रेलियाई अदालत ने भी इन्हें सना सुना दी है।

विज्ञापन

2021 का है मामला
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया के साउथवार्क क्राउन कोर्ट में सोमवार को सुनवाई के बाद जूरी ने भारतीय मूल की आरती धीर (59) और कंवलजीत सिंह रायजादा (35) को निर्यात के 12 और मनी लॉन्ड्रिंग के 18 मामलों में दोषी माना है। कोर्ट ने मंगलवार को जोड़े को 33 साल के कारावास की सजा सुनाई है। हालांकि, सुनवाई के दौरान धीर और रायजादा ने ड्रग्स निर्यात करने और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों को सिरे से नकार दिया था। ड्रग्स के तस्करी का मामला मई 2021 का है।

विज्ञापन

514 किलो कोकीन जब्त
रिपोर्ट में सामने आया कि सिडनी के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर मई 2021 को ऑस्ट्रेलियाई सीमा बल ने छह टूलबॉक्स को जब्त किया। टूलबॉक्स यूके से ऑस्ट्रेलिया पहुंचा था। इसमें से टीम को कोकीन बरामद हुई, जिसकी कीमत 57 मिलियन पाउंड है। इसके बाद जब राष्ट्रीय अपराध एजेंसी (एनसीए) ने जांच शुरू की तो रायजादा और धीर का नाम सामने आया। एनसीए के बयान के अनुसार, टूलबॉक्स में 514 किलो कोकीन जब्त की गई है। ऑस्ट्रेलिया में कोकीन की कीमत ब्रिटेन के मुकाबले कहीं अधिक है। थोक में ब्रिटेन में एक किलो कोकीन की कीमत 26 हजार पाउंड है तो वहीं ऑस्ट्रेलिया में एक किलो कोकीन की कीमत 110,000 पाउंड है।

विज्ञापन
विज्ञापन

2015 में गठित की गई कंपनी
एनसीए जांच में सामने आया कि सिर्फ खेप की तस्करी के लिए दोनों ने विफ्लाई फ्रेट सर्विसेज नाम की एक कंपनी स्थापित की थी। कंपनी जून 2015 में गठन की गई थी। गठन के बाद से दोनों आरोपी अलग-अलग समय पर कंपनी के निदेशक रहे। जब्त टूलबॉक्स के प्लास्टिक रैपिंग पर रायजादा की उंगलियों के निशान पाए गए थे। वहीं टूलबॉक्स के ऑर्डर की रसीद दंपत्ती के घर से बरामद हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed