फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   British climber scales Everest for 19th time, breaking own record for most climbs by non-Sherpa

Mount Everest: ब्रिटिश पर्वतारोही ने 19वीं बार एवरेस्ट पर चढ़ाई की, सर्वाधिक चढ़ाई का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा

Sun, 18 May 2025 03:03 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 18 May 2025 03:03 PM IST
विज्ञापन
British climber scales Everest for 19th time, breaking own record for most climbs by non-Sherpa
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
ब्रिटिश पर्वतारोही गाइड ने रविवार को 19वीं बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की और गैर-शेरपा गाइड की तरफ से दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत पर सबसे अधिक चढ़ाई करने का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है। बता दें कि, दक्षिण-पश्चिम इंग्लैंड के 51 वर्षीय केंटन कूल ने रविवार को कई अन्य पर्वतारोहियों के साथ 8,849 मीटर ऊंची चोटी पर चढ़ाई की। हिमालयन गाइड्स नेपाल के ईश्वरी पौडेल की तरफ से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, उनका स्वास्थ्य अच्छा है और वे शिखर से नीचे उतर रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Ukraine: युद्ध शुरू होने के बाद से रूस का यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला; एक महिला की मौत, तीन घायल
विज्ञापन


2004 से लगातार एवरेस्ट फतह कर रहे केंटन कूल
केंटन कूल ने पहली बार 2004 में माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की थी और तब से वे लगभग हर साल ऐसा करते आ रहे हैं। वह 2014 में एवरेस्ट पर चढ़ने में असमर्थ रहे थे क्योंकि उस साल 16 शेरपा गाइडों के हिमस्खलन में मारे जाने के बाद सीजन में चढ़ाई को रद्द कर दिया गया था। वहीं साल 2015 में जब भूकंप के कारण हिमस्खलन हुआ जिसमें 19 लोग मारे गए थे। जबकि कोरोनावायरस महामारी के कारण 2020 का चढ़ाई सत्र को भी रद्द कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाली शेरपा गाइड ने 30 बार की एवरेस्ट पर फतह
केवल नेपाली शेरपा गाइड ने ब्रिटिश पर्वतारोही गाइड केंटन कूल से अधिक बार चोटी पर चढ़ाई की है। नेपाली शेरपा गाइड कामी रीता ने माउंट एवरेस्ट पर सबसे अधिक 30 बार चढ़ाई की है, जो वर्तमान में भी पहाड़ पर हैं और अगले कुछ दिनों में चढ़ाई करने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें - Report: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में 2025 में अब तक करीब 300 आतंकी हमले, वजीरिस्तान में सबसे ज्यादा दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed