{"_id":"6829a15b2a2731d8aa066ee7","slug":"pakistan-s-khyber-pakhtunkhwa-reports-nearly-300-terror-attacks-in-2025-report-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Report: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में 2025 में अब तक करीब 300 आतंकी हमले, वजीरिस्तान में सबसे ज्यादा दहशत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Report: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में 2025 में अब तक करीब 300 आतंकी हमले, वजीरिस्तान में सबसे ज्यादा दहशत
Sun, 18 May 2025 02:29 PM IST
पवन पांडेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर
Published by: पवन पांडेय
Updated Sun, 18 May 2025 02:29 PM IST
सार
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आतंकवाद की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। सरकारी रिपोर्टों के मुताबिक, 2025 में भी आतंकवादी घटनाओं का सिलसिला थमा नहीं है और इससे आम लोगों के साथ-साथ प्रशासन और सुरक्षाबलों की चिंता भी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में साल 2025 की शुरुआत से अब तक कुल 284 आतंकी हमले हो चुके हैं। यह जानकारी रविवार को सामने आई एक आधिकारिक रिपोर्ट में दी गई है। यह प्रांत पाकिस्तान के उन इलाकों में से है जो आतंकवाद से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।
कौन-कौन से जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हुए?
आतंकवाद निरोधक विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, इन 284 घटनाओं में सबसे ज्यादा 53 हमले उत्तर वजीरिस्तान जिले में हुए हैं। इसके बाद बन्नू में 35 हमले, डेरा इस्माइल खान में 31 हमले, पेशावर में 13 हमले, कुर्रम जिले में 8 हमले हुए हैं।
यह भी पढ़ें - Ukraine: युद्ध शुरू होने के बाद से रूस का यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला; एक महिला की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
कितने आतंकियों की मौत हुई?
रिपोर्ट के अनुसार, साल 2025 में अब तक पूरे प्रांत में 148 आतंकवादी मारे गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा 67 आतंकी डेरा इस्माइल खान में मारे गए, जो कि मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर का गृह जिला भी है। रिपोर्ट में यह भी कि आतंकवाद से जुड़े मामलों में 1,116 संदिग्धों के नाम सामने आए हैं, जिनमें से अब तक सिर्फ 95 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पिछले वर्षों की तुलना में हालात कैसे हैं?
साल 2023 में खैबर पख्तूनख्वा में कुल 732 हमले हुए थे। जबकि, 2022 में 651 हमले दर्ज किए गए थे। यह आंकड़े बताते हैं कि प्रांत में हमलों की संख्या लगातार बढ़ रही है और 2023 में यह 2009 और 2010 के बाद सबसे ज्यादा थी। खैबर पख्तूनख्वा की कानून-व्यवस्था 2021 के मध्य से खराब होने लगी थी और 2023 के बाद से हमलों में और तेजी आ गई है।
यह भी पढ़ें - Israel-Hamas War: गाजा में कहर बरपा रहा इस्राइल, स्थानीय स्वास्थ्य विभाग का दावा- हमले में 103 लोगों की मौत
पुलिस मुख्यालय पर भी हमला हुआ था
जनवरी 2023 में पेशावर के पुलिस मुख्यालय की मस्जिद में आत्मघाती हमला हुआ था, जिसमें 86 से ज्यादा पुलिसकर्मी मारे गए और 200 से ज्यादा घायल हुए थे। यह हमला पुलिस बल पर अब तक का सबसे बड़ा हमला माना गया। हाल के वर्षों में आतंकवादियों ने सिर्फ पुलिस और सुरक्षा बलों को ही नहीं, बल्कि धार्मिक विद्वानों, राजनीतिज्ञों और अन्य प्रभावशाली लोगों को भी निशाना बनाया है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन