फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia launches one of biggest drone attacks on Ukraine since start of war, killing at least 1

Ukraine: युद्ध शुरू होने के बाद से रूस का यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला; एक महिला की मौत, तीन घायल

Sun, 18 May 2025 02:22 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 18 May 2025 02:22 PM IST
सार

Ukraine: तीन साल पहले युद्ध शुरू होने के बाद से रूस ने यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया। रूस ने 273 ड्रोन छोड़े। हमले में एक महिला की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। 

विज्ञापन
Russia launches one of biggest drone attacks on Ukraine since start of war, killing at least 1
रूस-यूक्रेन संघर्ष - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

साल 2022 में पूर्ण पैमाने पर युद्ध शुरू होने के बाद से रूस ने रविवार को यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया। यूक्रेनी वायु सेना ने कहा कि रूस ने कुल 273 ड्रोन से हमला किया, जिनमें विस्फोटक और धोखा देने वाले ड्रोन शामिल थे। इनमें से 88 इंटरसेप्ट किया गया और 128 को नष्ट किया गया। इन ड्रोन से यूक्रेन के कीव, निप्रोपेट्रोस्क और डोनेत्स्क क्षेत्रों को निशाना बनाया गया था। 

विज्ञापन


यूक्रेनी वायु सेना के आंकड़ों के मुताबिक, रूस की ओर से युद्ध छेड़े जाने के बाद से यह यूक्रेन पर किया गया अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला था। हालांकि, यूक्रेनी अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। इस बार रूस ने यूक्रेन पर जितने ड्रोन छोड़े, वह अब तक के सबसे बड़े हमले से भी ज्यादा हैं। इससे पहले सबसे बड़ा हमला तब हुआ था जब रूस ने युद्ध के तीन साल पूरे होने से एक दिन पहले 267 ड्रोन छोड़े थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'रूसी खुफिया एजेंसी ने ड्रग्स में फंसाकर मस्क को ब्लैकमेल करने की कोशिश की', FBI के पूर्व एजेंट का दावा
विज्ञापन
विज्ञापन


कीव क्षेत्र के गवर्नर माईकोला कालयस्निक ने कहा कि उनके क्षेत्र में एक महिला (28 वर्षीय) की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए, जिनमें एक चार साल बच्चा भी शामिल है। इस बीच, रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने रविवार की रात सात और रविवार की सुबह 14 अन्य यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराया।

ये हमले उस समय हुए, जब शुक्रवार को मॉस्को और कीव के बीच वर्षों में पहली सीधी वार्ता में युद्धविराम पर कोई सहमति नहीं बन पाई। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने यूक्रेनी समकक्ष वोलोदिमीर जेलेंस्की के तुर्किये में आमने-सामने मुलाकात की पेशकश ठुकरा दिया, जबकि उन्होंने 30 दिन के युद्ध विराम के बजाय सीधे बातचीत के विकल्प का प्रस्ताव किया था। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह सोमवार को पुतिन से फोन पर बात करने की योजना बना रहे हैं, उसके बाद वे जेलेंस्की और नाटो देशों के नेताओं से भी बात करेंगे, ताकि युद्ध खत्म करने पर चर्चा की जा सके।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed